फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A direct road will be constructed from NH-44 to Platform No. 1 of the New Lalitpur Town Railway Station.

Lalitpur News: एनएच-44 से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक तक बनेगी सीधी सड़क

Thu, 03 Sep 2026 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A direct road will be constructed from NH-44 to Platform No. 1 of the New Lalitpur Town Railway Station.
ललितपुर। न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए रेलवे सीधी सड़क बनाएगा। यह सड़क एनएच-44 से प्लेटफॉर्म संख्या एक को जोड़ेगी। रेलवे अधिकारियों ने इसका सर्वे पूरा कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


वर्तमान में मालगोदाम को जाने वाली सड़क के मध्य से रेल अंडर पुल के नीचे से रास्ता है। यह रेल अंडर पुल काफी संकरा है। इससे यात्रियों और कर्मचारियों को आवागमन में समस्या होती है। मालगोदाम से आने-जाने वाले ट्रकों से छोटे वाहनों को भी परेशानी होती है। अब हाईवे स्थित शनि मंदिर के पास से टीकमगढ़ रेल अंडर पास के पहले नई सड़क बनेगी। यह सड़क रेल पटरियों के किनारे से होकर प्लेटफॉर्म संख्या एक तक जाएगी। जॉइंट कमेटी द्वारा किए गए सर्वे की रिपोर्ट रेलवे के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही इस नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

0000000000

वर्तमान समस्याएं
न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए कुछ माह पूर्व सीमेंटेड सड़क बनी थी। यह सड़क हाईवे से मालगोदाम तक जाती है। इसके मध्य से अंडर ब्रिज के नीचे का मार्ग संकरा है। इससे रेलवे कर्मचारियों और अन्य लोगों को प्लेटफॉर्म संख्या एक तक पहुंचने में कठिनाई होती है। मालगोदाम के ट्रकों से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
नई सड़क के लाभ
नई सड़क बनने से यात्रियों और कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। उन्हें प्लेटफॉर्म संख्या एक और मालगोदाम जाने में परेशानी नहीं होगी। वे चार पहिया वाहन भी आसानी से ले जा सकेंगे। मालगोदाम से आने-जाने वाले ट्रकों से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

0000000000000000
हाईवे से न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन तक एक और एप्रोच पथ बनाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। रेलवे से स्वीकृति मिलते ही प्रस्तावित कार्य शुरू कराए जाएंगे।-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed