फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A day before his birthday, a young man was found hanging and died.

Lalitpur News: जन्मदिन से एक दिन पहले फंदे पर लटका मिला युवक, मौत

Sat, 17 Jan 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A day before his birthday, a young man was found hanging and died.
बड़े भाई ने कहा - फसल खराब होने से परेशान होकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जन्मदिन से एक दिन पहले बृहस्पतिवार की रात कमरे में रस्सी के फंदे पर कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द निवासी 25 वर्षीय एलएलबी का छात्र अनुज मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने फसल खराब होने से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के बड़े भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि उसका भाई अनुज एलएलबी का छात्र था। वह दूसरी मंजिल पर बन रहे कमरे में अपने चचेरे भाई हेमंत के साथ रहता था। बृहस्पतिवार की रात को वह अपने कमरे में चला गया था। मां उसे भोजन की थाली कमरे में देकर आई थी। कुछ देर बाद जब हेमंत सोने के लिए कमरे में गया तो उसके होश उड़ गए। यहां अनुज कमरे में छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई पुष्पेंद्र ने मौत के कारण पर बताया कि अनुज पढ़ाई के साथ-साथ खेती किसानी भी करता था। बृहस्पतिवार को वह खेत में खड़ी गेहूं की फसल में यूरिया छिड़कने के लिए गया था। यहां उसने फसल को खराब देखा तो परेशान हो गया था। घरवालों ने उसे समझाया भी था। बड़े भाई ने फसल खराब होने के कारण छोटे भाई अनुज के आत्महत्या करने की बात कही। मृतक दो भाई-दो बहनों में तीसरे नंबर का था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन पर ट्यूबवेल पर पार्टी करने का बनाया था प्लान
बड़े भाई पुष्पेंद्र के मुताबिक, शुक्रवार 16 जनवरी को उसके छोटे भाई अनुज का जन्मदिन था। इसके लिए अनुज बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के दिन खुश था। उसने अपनी भाभियों से जन्मदिन की पार्टी अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर करने की बात कही थी। बाटी-चोखा बनाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed