फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A container hit the bike of a couple going for a thirteenth day ceremony, the woman died

Lalitpur News: तेरहवीं में जा रहे दंपती की बाइक को कंटेनर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Fri, 11 Jul 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A container hit the bike of a couple going for a thirteenth day ceremony, the woman died
- पति व पुत्र गंभीर घायल, हाईवे पर कैलगुवां चौराहा पर निर्मित अंडरब्रिज के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार भाग रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति व पुत्र गंभीर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम चौबारा निवासी रघुवीर (32) बृहस्पतिवार की शाम को मध्य प्रदेश के मालथौन में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी रामदेवी (32) और दस वर्षीय पुत्र दीपक सवार था। अभी वह झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर कैलगुवां चौराहा पर निर्मित हो रहे अंडर ब्रिज के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरी रामदेवी कंटेनर के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रघुवीर व दीपक घायल हो गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। सूचना पर मृतका के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

-----
दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा वाहनों का लंबा जाम
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत होने और उसके पति व पुत्र के घायल होने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी और करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जानलेवा बन रहा है अंडरब्रिज का सर्विस रोड
हाईवे पर ब्लैक स्पॉट में शामिल कैलगुवां चौराहा पर करीब दो वर्ष से अंडरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। अंडरब्रिज का निर्माण होने के चलते यहां पर दोनों ओर सर्विस रोड बनाए गए हैं। इसमें झांसी से सागर की ओर जाने वाले सर्विस रोड की हालत काफी खराब है। इसमें गड्ढे हो जाने और पानी भर जाने से यहां से निकलने वाले वाहन चालकों की जान का जोखिम बना रहता है। इसके साथ यहां पर पिछले एक माह के दौरान ही दो बार वाहनों का लंबा जाम लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed