{"_id":"670d71e5b5cfb3efa10f12f4","slug":"a-conspiracy-was-hatched-to-trap-the-opposition-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-122459-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विपक्षी को फंसाने के लिए रचा था षड्यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विपक्षी को फंसाने के लिए रचा था षड्यंत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्याना नाला पुल के नीचे हाथ पैर बंधे मिले टैक्सी चालक के मामले का पुलिस ने घंटेभर में पटाक्षेप कर दिया। टैक्सी चालक ने कुछ दिन पूर्व पड़ोसी से हुए विवाद के बाद उसे फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था।
मोहल्ला घुसयाना स्थित अंबेडकर पार्क के पास ब्याना नाले के पुल के नीचे सोमवार सुबह एक युवक को लोगों ने पड़ा देखा। उसके हाथ पैर बंधे थे। सीओ सदर अभय नारायण राय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक ने अपना नाम सईद अहमद (35) निवासी मोहल्ला घुसयाना बताया। उसने बताया कि वह टैक्सी चालक है। पड़ोस में रहने वाले विपक्षियों ने उससे मारपीट कर हाथ पैर बांधकर नाले के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सईद को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने लोगों से पूछताछ और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे।
सीओ सदर अभय नारायण राय के मुताबिक सईद का रविवार शाम पड़ोसी से विवाद हो गया था। उसे सबक सिखाने के लिए सईद ने षड्यंत्र रचा।
सोमवार सुबह वह टैक्सी लेकर ब्याना नाला पहुंचा। टैक्सी कुछ दूरी ले जाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह नाले के नीचे पहुंचा और रस्सी से अपने हाथ पैर बांधकर लेट गया। पुलिस ने आरोपी सईद को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।ं