फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A commercial complex will be built at Sadar Kanta

Lalitpur News: सदर कांटे पर बनेगा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स

Thu, 10 Apr 2025 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A commercial complex will be built at Sadar Kanta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत सदर कांटे पर खड़ी पुरानी इमारत के स्थान पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। यहां पर कामर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण से युवाओं को स्वरोजगार के लिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
जिला पंचायत ने हालही में पुलिस विभाग के पुराने कोतवाल आवास को खाली कराया था, वर्तमान में इस भवन का उपयोग नहीं हो रहा था। इसके लिए जिला पंचायत ने यहां पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्माण कराने का निर्णय लिया। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। हालांकि अभी तक शासन से इस प्रस्ताव पर कोई स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन जिला पंचायत ने स्वीकृति की आस में इस पुरानी इमारत को जमींदोज कर दिया है। इस इमारत के गिरने के पश्चात लोगों को यहां पर दुकानों के निर्माण की आस जग गई है। हालांकि जिला पंचायत इसकी तैयार कार्ययोजना के बारे में अभी उजागर नहीं कर रही है। शासन के आदेश के बाद ही वह अपना अगला कदम उठाएगी। इस कामर्शियल कॉम्प्लेक्स के बनने से यहां पर व्यवसायिक गतिविधियां होगी, साथ ही बेरोजगारों को रोजगार स्थापित करने के लिए बीच बाजार में स्थान मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन--
कामर्शियल कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी के बाद ही अगली कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed