फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A child died after falling into a well without a parapet.

Lalitpur News: बगैर मुंडेर के कुएं में गिरकर बालक की मौत

Thu, 02 Oct 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A child died after falling into a well without a parapet.
- इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में पसरा मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। घर से खेलने के लिए गए 12 वर्षीय बालक का शव कुएं में उतराता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
थाना गिरार के ग्राम झांकर निवासी विक्रम पुत्र छटुवां अहिरवार पत्नी समेत मजदूरी के लिए बाहर गया है। घर पर उसकी बूढ़ी मां और बच्चे थे। मृतक के चाचा सुकदीन ने बताया कि बुधवार दोपहर विक्रम का 12 वर्षीय पुत्र अक्षय उर्फ बादल गांव में खेलने के लिए निकल गया। कुछ देर बाद गांव की ही एक महिला विक्रम के घर पहुंची और उसकी मां को बताया कि उसका नाती कुएं में गिर गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने कुएं से बालक को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृत बालक दो बहनों में इकलौता भाई था जिसकी असमय मृत्यु से परिवार में शोक व्याप्त है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृत बालक के माता-पिता भी घर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed