फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A CC road was laid again despite the existing road being in good condition.

Lalitpur News: अच्छी सड़क होने के बावजूद दोबारा डाल दी सीसी रोड

Fri, 18 Sep 2026 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A CC road was laid again despite the existing road being in good condition.
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने सीसी सड़क निर्माण की जांच की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। यह निर्माण वार्ड नंबर 26 महावीरपुरा के मऊठाना में जैन नया मंदिर के पास हुआ है। शिकायती पत्र में आरोप है कि पहले से सड़क अच्छी हालत में थी। इसके बावजूद वहां जबरन नई सीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया। इससे सड़क की ऊंचाई बढ़ने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। अब सड़क का पानी मोहल्लेवासियों के घरों में प्रवेश करने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने निर्माण का विरोध भी किया था, पर कार्य जारी रहा। शर्मा ने संबंधित अवर अभियंता की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने निर्माण की आवश्यकता, गुणवत्ता और लागत की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed