फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A case of religious conversion has been registered against two people including a woman

Lalitpur News: महिला सहित दो पर धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Mar 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A case of religious conversion has been registered against two people including a woman
ललितपुर। एक व्यक्ति अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ धर्म परिवर्तन कराकर शादी का प्रलोभन देता है। ग्रामीणों की शिकायत पर महरौनी पुलिस ने एक महिला सहित दो के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज किया है। महरौनी निवासी प्रेम शंकर तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कई वर्षों से सैदपुर व आसपास के गांव में हरीसिंह लोधी निवासी सैदपुर व उसके छोटे भाई की बहू सोनकली लोधी मुस्लिम धर्म का प्रचार कर रही है। धर्म परिवर्तन कराकर शादी का प्रलोभन देता है और पूजा-पाठ कराता है।
विज्ञापन

हुसैन टेकरी के नाम से लोहबान व फूल देता है। जिन लोगों के बच्चे नहीं होते, उन्हें फूल व लोहबान का सेवन करने पर बच्चा होने की बात कहता है। मुस्लिम समाज की टोपियों को घर पर रखते हुए उनकाे वितरित करता है। बताया कि 6 मार्च की दोपहर 3 बजे हरीसिंह लोधी के यहां काफी भीड़ लगी थी। वह व आसपास के लोग वहां पहुंचे। हिंदू समाज के लोगों ने जब विरोध किया तो भीड़ एक-एक कर चली गई। पुलिस ने हरीसिंह लोधी व सोनकली के खिलाफ धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed