फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दलित उत्पीड़न का मामला पंजीकृत

दलित उत्पीड़न का मामला पंजीकृत

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने एआरटीओ आफिस के पास रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर प्रानपुरा निवासी व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति उत्पीड़न अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालचंद सहरिया का आरोप है कि बीते 13 दिसंबर को घर से काम पर जा रहा था। रास्ते में भैरव कुशवाहा निवासी प्रानपुरा जिला अशोक नगर ने उसे रोककर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच कर मारपीट की।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने पर मुकदमा दर्ज
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने पूर्व चेयरमैन के वाहन चालक की शिकायत पर नदीपुरा निवासी युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पूर्व चेयरमैन के वाहन चालक बानपुर अंतर्गत तेरा निवासी प्रभु पुत्र मुन्नू का आरोप है कि 14 दिसंबर को वह अपने मालिक की गाड़ी में रिश्तेदार को छोड़ने के लिए गांव जा रहा था। नदीपुरा के निकट रुस्तम निवासी नदीपुरा ने गाड़ी रोक ली तथा धमकाकर दो हजार रुपयों की मांग की। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन



20 के खिलाफ गुंडा एक्ट
ललितपुर। शहर कोतवाल ने आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय पाए जाने पर सात लोगों के खिलाफ थ्री यूपी गुंडा एक्ट व 13 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल मंगला प्रसाद तिवारी ने किरन करौसिया, वीर करौसिया, भवानी एवं धरम निवासीगण मुहल्ला घुसयाना, अली मुहम्मद, आमीन एवं नफीस निवासीगण सदन शाह क्षेत्र के खिलाफ थ्री यूपी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं, लतीफ बाबू, मकसूद, मलिक निवासीगण नेहरूनगर, कल्लू निवासी बुढ़वार, नरसिंह निवासी ग्राम मिर्चवारा, ताराचंद निवासी पिसनारीबाग, संजू कबूतरा निवासी मऊमाफी, तेजसिंह निरंजन निवासी मिर्चवारा, राजाराम निवासी घुसयाना, मुन्नालाल निवासी घुसयाना, कमलेश निवासी बीना, राकेश निवासी खिरकापुरा एवं भगत सिंह निवासी आजादपुरा के खिलाफ मिनी गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed