फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हिंदु समाज का संकल्प भव्य राम मंदिर का निर्माण

हिंदु समाज का संकल्प भव्य राम मंदिर का निर्माण

Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुरेंद्र जैन ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प हिंदु समाज का है, जिसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर हिंदुओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गौ हत्या करने वालों को कालयवन की संज्ञा दी। वह ललितपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित सुपर मार्केट में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 1857 की लड़ाई में राजा मर्दन सिंह ने ललितपुर को सबसे पहले अंग्रेजों से मुक्त कराया था। इसी जिले में स्थित मुचकुंद गुफा में कालयवन का वध हुआ था। मौजूदा समय में भी कालवयन जिंदा है। गौ हत्या करने वाले, संतों का अपमान करने वाले, लव जेहाद छेड़ने वाले व रामकृष्ण के मंदिर को नुकसान पहुंचाने वाले कालयवन ही हैं। आईएस दुर्दान्त आंतकवादी संगठन कालयवन का ही रूप है। इस समय हिंदु समाज गहरी नींद में सो रहा है, जिस दिन हिंदु जाग जाएगा, उस दिन कालयवन नामक राक्षस का अंत हो जाएगा। न तो अलकायदा टिकेगा और न ही लव जेहाद या अन्य कोई आतंकवादी संगठन। बंगलादेशी भारत में घुसपैठ नहीं कर सकेंगे। पाकिस्तान भी सिर उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा। छह दिसंबर को पहली बार हिंदु जागा था, उसकी पहली ही निगाह से बाबरी ढांचा ध्वस्त हो गया था। वर्ष 2014 में हिंदु फिर जागा तो केंद्र में हिंदु सरकार का गठन हो गया। हिंदुओं ने जातियों के बंधन को तोड़ते हुए सेकुलर को उखाड़ फेका। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कोई मुद्दा नहीं है, बल्कि भव्य मंदिर बनाने का संकल्प हिंदु समाज का है। हिंदुओं को जगाने के लिए ही जगह-जगह संकल्प सभाएं हो रही हैं। संतों ने संकल्प लिया है कि धर्मान्तरित लोगों को हिंदु धर्म में वापस लाया जाएगा। सम्मेलन को प्रांतीय महामंत्री अवध बिहारी मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुमंत चंद्र सर्राफ, भगवान सिंह बुंदेला, भरत रिछारिया, डा. दीपक चौबे, दीपक पारासर, ध्रुव सिसौदिया, दीपक वैद्य, रत्नेश तिवारी, सुंधाशु शेखर हुंडैत, आकाश यादव, राज झा, रूपेश साहू, नवल किशोर सोनी, अनंतराम तिवारी, ब्रजेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, हरी सिंह बुंदेला, हेमंत सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed