{"_id":"25-52817","slug":"Lalitpur-52817-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी का झांसा देकर लगाया चूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटरी का झांसा देकर लगाया चूना
Lalitpur
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखलौन (ललितपुर)। जिले में साइबर अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हाईटेक बदमाशों ने इस बार जाखलौन अंतर्गत ग्राम बारौद निवासी युवक को शिकार बनाया। मोबाइल पर ढाई लाख की लाटरी का झांसा देकर बदमाशों ने उसे 10 हजार रुपये का चूना लगा दिया।
ग्राम बारौद निवासी अरविंद राठौर का आरोप है कि पिछले दिनों उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। बताया गया कि उसके सिम नंबर पर ढाई लाख रुपये की लाटरी लगी है। धनराशि प्राप्त करने के लिए उसे कुछ औपचारिकताएं करनी होगी। फाइल तैयार कराने के लिए उसे 750 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद 8,550 रुपये का भुगतान करना होगा। रुपया खाते में डालते ही इनाम की राशि मिल जाएगी। फोन कॉल पर विश्वास करके अरविंद ने यूनियन बैंक की ललितपुर शाखा में जाकर रुपये जमा करा दिए। इसके बाद भी रुपये न मिलने पर उसने कॉल करने वालों से संपर्क साधा। इस बार उससे पहले 75 हजार, फिर 25 तथा 15 हजार रुपये जमा करने की बात कही गई। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक किरण एस से उसके साथ किए गए साइबर अपराध का मामला दर्ज कराकर हाईटेक बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
---
रिचार्ज करवाया मोबाइल, फिर लगाया चूना
हाईटेक बदमाशों ने लाटरी लगने की जानकारी देने के साथ ही अपने मोबाइल नंबर पर अरविंद से ही बैलेंस का पैक डलवाया, फिर उसी के पैसे से लगातार बात करके झांसे में लेकर 10 हजार रुपये का चूना लगा दिया। भुक्तभोगी आर्थिक रूप से बेहद गरीब है। लाटरी के झांसे में आकर उसने उधार रुपये लिए थे।