फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   माह में पांच दिन ही खुल रहीं राशन की दुकानें

माह में पांच दिन ही खुल रहीं राशन की दुकानें

Mon, 23 Jun 2014 05:33 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Mon, 23 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। नगर पंचायत पाली के साथ- साथ ग्रामीण अंचल में राशन वितरण की स्थिति ठीक नहीं है। माह में अधिकतम पांच दिन ही दुकानें खोली जाती है। इस दौरान जुटने वाली भीड़ का कोटेदार भरपूर फायदा उठाते हैं। ग्रामीणों से अधिक पैसे लेकर उनको कम राशन दिया जाता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी वर्मा को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार मनमाने ढंग से दुकान का संचालन कर रहे हैं। नियमित दुकान नहीं खोली जाती है, जिससे दुकान पर भारी भीड़ एकत्रित हो जाती है। ऐसे में कोटेदार कम तौल करके फायदा उठाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी का तेल, चीनी आदि सामग्री खुले बाजारों में बेची जाती है। विरोध करने पर कोटेदार दबंगई पर उतारू हो जाता है। उन्होंने कोटेदार की जांच करते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


दीवार में ही गुम हुए गरीबों के नाम
ललितपुर। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले राशनकार्डधारकों के नाम दीवारों पर अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गरीबों की संख्या आसानी से मालूम हो सके और उनसे सीधा संवाद भी स्थापित किया जा सके। लेकिन, दीवारों पर अंकित गरीबों के नाम फिलहाल कहीं नजर नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed