फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नागरिकों से जानीं समस्याएं, निराकरण का दिया भरोसा

नागरिकों से जानीं समस्याएं, निराकरण का दिया भरोसा

Mon, 23 Jun 2014 05:33 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Mon, 23 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बनाने के उद्देश्य से रविवार को कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक कक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने गणमान्य नागरिकों व कारोबारियों से समाज में व्याप्त तनाव के बारे में जानकारियां लीं और उन्हें दूर करने के सुझाव मांगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने कहा कि छोटी- छोटी जनसमस्याएं, विवाद और तनाव आगे चलके बड़े अपराधों का रूप धारण कर लेते हैं। इसके लिए जरूरी है कि प्राथमिक स्तर पर ही उनका पता लगाकर त्वरित निदान किया जाए। इसके लिए जनसहभागिता जरूरी है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं व्यापार मंडल पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारियां लीं तथा समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर सूरत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एमपी तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विवेक सिंह यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महेंद्र जैन मयूर, नवीन सिंघई सहित आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed