{"_id":"25-48004","slug":"Lalitpur-48004-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़ पैसेंजर का इंजन हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़ पैसेंजर का इंजन हुआ फेल
Lalitpur
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सिंगरौली- ललितपुर रूट पर चलने वाली एकमात्र टीकमगढ़ पैसेंजर का इंजन टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रविवार को फेल हो गया। झांसी से दूसरा इंजन टीकमगढ़ भेजा गया। तब जाकर ट्रेन 3.30 घंटे की देरी से झांसी की ओर रवाना हो सकी।
ललितपुर से सिंगरौली रेलवे लाइन पर गत वर्ष से टीकमगढ़ तक पैसेंजर का संचालन किया जा रहा है। 53 किलोमीटर की दूरी के बीच बिरारी, उदयपुरा व टीकमगढ़ स्टापेज रखे गये हैं। झांसी से चलकर टीकमगढ़ पैसेंजर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.30 बजे पहुंचती है और 9.40 बजे टीकमगढ़ रवाना होती है।
रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे पैसेंजर ट्रेन टीकमगढ़ पहुंच गई। 11.30 बजे इसके इंजन को बदलने का काम किया गया। 11.50 बजे ट्रेन के आगे बढ़ने पर इसके इंजन में खराबी आ गई। रेल अधिकारियों ने इसकी सूचना झांसी के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद झांसी से दूसरा इंजन टीकमगढ़ के लिए भेजा गया। अपराह्न 3.30 बजे दूसरे इंजन से टीकगढ़ पैसेंजर को ललितपुर लाया गया। अपराह्न एक बजे पहुंचने वाली ट्रेन साढे़ तीन घंटे लेट रेलवे स्टेशन पहुंची। इंजन फेल होने से ललितपुर सहित अन्य स्थानों की ओर यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे।