{"_id":"25-47933","slug":"Lalitpur-47933-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Lalitpur
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरा लुहारा में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव पेड़ से लटका पाया गया। पुलिस का कहना है कि निसंतान होने की वजह से वृद्ध परेशान था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
ग्राम डोंगरा लुहारा निवासी सरमन (65 वर्ष) कुशवाहा ने बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से दो किलोमीटर दूर खेत में स्थित चिरौल के पेड़ पर तौलिया से बने फंदे के सहारे लटका पाया गया। ग्रामवासियों का कहना है कि शादी के बाद बच्चे न होने की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, इसके बाद सरमन अपने भतीजे के साथ रहने लगा था। तीन महीने पहले वह भांजे के घर रहने के लिए ग्राम गोराकछया चला गया था। बृहस्पतिवार को वहां से लौटने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मड़ावरा थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नि:संतान होने की वजह से सरमन परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।