फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मन के विकार रोक लेते उन्नति का पथ

मन के विकार रोक लेते उन्नति का पथ

Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। तुवन मंदिर में चल रही श्रीहरि कथा के दौरान स्वामी सुरेशानंद ने कहा कि मनुष्य यदि विकारों पर अंकुश लगा ले तो उसके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। विकार का परित्याग करने वाले श्रेष्ठ बन जाते हैं जबकि इससे युक्त ज्ञानी भी सर्वत्र निंदा का पात्र बनते हैं।
विज्ञापन

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संयोजन में आयोजित कथा के छठवें दिन व्यास ने कहा कि मांस के टुकड़े पर दृष्टि लगाने से रावण जैसा ज्ञानी भी पशु बन गया। रावण ने श्रेष्ठ विप्र कुल में जन्म लेकर अपार शक्तियां अर्जित कर सृष्टि को सुखद बनाने का लक्ष्य बनाया, लेकिन कुदृष्टि ने उसका नाश कर दिया। रावण की भांति बहुत से लोग शिक्षा और संसार की जानकारियां प्राप्त करने के बाद भी मन के विकार की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने आगे कहा कि जो तनिक भी हरि काज के काम आता है उसका उद्धार करने में प्रभु देर नहीं लगाते। इस कलिकाल में भी परमात्मा का दर्शन हो सकता है। संगीतमय कथा में ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा का कार्यक्रम 12 मई को सुबह दस बजे आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर हरीश कपूर, श्रीप्रकाश जायसवाल, अजय श्रीवास, विवेक जायसवाल, चंद्रशेखर पंथ, सुनील शर्मा, संतोष राठौर आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed