फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कंडक्टर के समर्थन में उतरे बस आपरेटर

कंडक्टर के समर्थन में उतरे बस आपरेटर

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शराब पीने के लिए रुपयों की मांग पूरी न करने पर ललितपुर - बालाबेहट बस के कंडक्टर के साथ की गई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनता बस आपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बस आपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ललितपुर बालाबेहट मार्ग पर संचालित बस बुधवार दोपहर ढाई बजे ललितपुर की ओर आ रही थी। कसबा बालाबेहट निवासी दो प्रभावशाली व्यक्ति तीन चार साथियों को लेकर बस कंडक्टर रामसनेही निवासी पाली के पास पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। मना करने पर वे धमकी देकर चले गए। ग्राम कछियाहार के निकट उक्त लोगों ने सड़क पर बड़े पत्थर रखकर बस को रोक लिया तथा कंडक्टर पर लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के कांच भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इस दौरान कंडक्टर को धमकी दी गई कि यदि इस मार्ग पर बसों का संचालन करना है तो प्रति बस दो सौ रुपया प्रतिदिन देना होगा। पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि दबंगों के इस कृत्य से बालाबेहट लाइन का समस्त बस स्टाफ भयग्रस्त है और बसों का संचालन करने को तैयार नहीं है। पुलिस अधीक्षक से गुंडई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed