फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तरक्की की राह दिखाता विज्ञान: डा. अवधेश

तरक्की की राह दिखाता विज्ञान: डा. अवधेश

Thu, 28 Feb 2013 05:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 28 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान तरक्की की राह दिखाता है। उन्होंने विज्ञान विषय के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान के माध्यम से ही विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अब लोग विज्ञान की ताकत को स्वीकार कर रहे हैं। छात्राओं को इस विषय से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इसे गहरी दिलचस्पी लेकर पढ़ने को कहा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अमित शुक्ला ने कहा कि विज्ञान ने हमें अनेक उपलब्धियां प्रदान की हैं, बावजूद इसके अभी और अधिक काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने शोध में रुचि बढ़ाने का आह्वान छात्राओं से किया। विशिष्ट अतिथि डा. लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि वैज्ञानिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन संभव है। जीजीआईसी प्रधानाचार्य सुमन जैन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताआें से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। पहले दिन के कार्यक्रम में, क्या वैज्ञानिक विकास के साथ पर्यावरणीय विकास संभव है विषय पर वाद -विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। इसके अलावा भारत देश में विज्ञान शिक्षा की स्थिति विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भी बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सूर्यवंशी, राहुल जैन, जमुना प्रसाद राही, पल्लवी अग्रवाल, छवि श्रीवास्तव, ममता जैन, अर्पिता जैन, शकुंतला वर्मा, मंजूषा श्रीवास्तव, स्नेहलता श्रीवास्तव, रूपम सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन कीर्ति शुक्ला ने किया। अंत में अमित शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed