{"_id":"25-26906","slug":"Lalitpur-26906-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान डाकघर में शुरू होगी कोर बैंकिग सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान डाकघर में शुरू होगी कोर बैंकिग सेवा
Lalitpur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। अप्रैल माह से जिले के प्रधान डाकघर में कोर बैंकिग सेवा शुरू हो जाएगी, इसके साथ ही स्पीड पोस्ट की बुकिंग को अलग से काउंटर खोला जाएगा। आगरा परिक्षेत्र के निदेशक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
डाकसेवाएं आगरा परिक्षेत्र के निदेशक उमेश वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जिले के प्रधान डाकघर में बैंकिंग की सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। डाकघर को कोर बैंकिग सेवा से जोड़ने के लिए डाटा को अपग्रेड किया जा रहा है। दिसंबर माह तक सभी कमियों को पूरा करते हुए डाटा को मुंबई से जोड़ दिया जाएगा। इस तरह मार्च अप्रैल तक डाकघर में कोर बैंकिग की सुविधा ग्राहकों को मिल सकेगी। इसके अलावा डाकघर के बिजनेस को बढ़ाने की दृष्टि से वल्क बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। इस सुविधा के बाद काउंटरों पर लगने वाली भीड़ खत्म हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने पोस्टमास्टर को मल्टीपरपज काउंटर खोलने की सभी तरह की बाधाओं को समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके पहले उन्होंने निरीक्षण किया तथा डाकघर परिसर में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। गंदगी फैलाने पर सौ रुपये का जुर्माना संबंधी पोस्टर नहीं लगाने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल परिसर में पान की पीक थूकने पर जुर्माना संबंधी पोस्टर लगाने को कहा। इस दौरान उन्होंने काउंटरों पर रखे प्रिंटर के कामकाज को देखने के लिए पासबुक पर डाटा प्रिंट कराया। प्रिंट के दौरान सेटिंग गड़बड़ मिलने पर उसे सुधारने के निर्देश दिए। पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के तहत मल्टीपरपज काउंटर शुरू नहीं करने पर उन्होंने सहायक पोस्टमास्टर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मल्पटीपरपज काउंटर नहीं खोलने की गलती हुई है पर सहायक पोस्टमास्टर को सीधे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। निरीक्षण के समय उनके साथ झांसी मंडल के सीनियर सुपरडेंट एम के श्रीवास्तव, पोस्ट मास्टर पी एन वर्मा भी मौजूद रहे।