फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   99.2 percent vaccinated

महाटीकाकरण अभियान में 99.2 प्रतिशत लोगों के लगी वैक्सीन

Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
99.2 percent vaccinated
जिला अस्पताल में लगी लोगो की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। टीकाकरण महाअभियान में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 99.2 प्रतिशत टीकाकरण किया। टीकाकरण में 21150 लक्ष्य के सापेक्ष 20980 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 21150 लोगों को टीकाकरण करने के लिए 153 टीमें गठित कर 95 शिविर लगाए गए थे। मंगलवार सुबह नौ बजे से टीम सेंटरों पर पहुंच गईं। हल्की बूंदाबांदी के बीच सेंटरों पर पहुंचे लोगों को टीम ने वैक्सीन लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

निर्धारित समय में ब्लॉक बार वैक्सीनेशन में अव्वल रहा, यहां पर 2733 लोगों के वैक्सीन लगाई गई। जबकि ब्लॉक क्षेत्र मड़ावरा में 2245, जखौरा में 2172, बिरधा में 2127, तालबेहट में 2111 और सबसे कम महरौनी में 1398 लोगों के टीकाकरण किया गया। स्थिति यह रही कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 वर्ष के 14818 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6162 लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया। इस प्रकार 20980 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बीते दो दिनों से लगातार टीकाकरण को आ रहे थे, शनिवार को लाइन में लगे रहे, वैक्सीन खत्म होने से टीका नहीं लग पाया। सोमवार को सेंटर पर ताला जड़ा था। अब टीका लग पाया है।

- वृंदावन यादव
----
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अधिक आवश्यक है, लेकिन टीकाकरण में लाइन देखकर परेेशान रहते थे। अब मंगलवार को सुविधा के साथ टीकाकरण होने से खुश हूं।
- रामकिशन
-----
विभाग द्वारा बनाए गए सभी सेंटरों पर पर्याप्त मात्रा में टीकाकरण किया गया। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण सही हो गया है। 20980 लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया।
- डॉ. हुसैन खान
नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण

जिला अस्पताल में बेक्सीनेशन

जिला अस्पताल में बेक्सीनेशन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed