फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   98 investors will invest 38 thousand crores in Lalitpur

ललितपुर: ललितपुर में 98 निवेशक करेंगे 38 हजार करोड़ का निवेश

Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
98 investors will invest 38 thousand crores in Lalitpur
ललितपुर। जिले में 98 निवेशक 38163.55 करोड़ रुपये निवेश कर 23 हजार लोगों को रोजगार देंगे। शुक्रवार को जिले के कल्याण सिंह सभागार आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ मेें हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जनपद में निवेशकों के लिए सुरक्षा के साथ अन्य सारी व्यवस्थाएं भी रहेंगी। प्रदेश के विकास में जनपद का भी योगदान हो ऐसी हमें उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय निवेश कुंभ में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को निवेशकों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुना।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी ने बताया कि जनपद में 98 निवेशकों ने करीब 38163.55 करोड़ रुपये का निवेश विभिन्न परियोजनाओं में किया है। निवेश सारथी पोर्टल पर लगातार जनपद के लिए निवेश किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार, परियोजना निदेशक एके सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम नीरज कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विद्युत विमल कुमार, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता, जिला प्रोवेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी हेमलता, अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार गौरव, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के जन संचार पत्रकारिता प्रभारी अंशुल दुबे व एनसीसी केडेट्स सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये निवेशक किए गए सम्मानित
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा,डीएम आलोक सिंह व सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने निवेशकों में जेके सिंह, भारत एक्सप्लोसिव लिमिटेड के प्रतिनिधि, सूरत सिंह परमार, हरिराम दुबे, पुनीत पांडेय, सीमा जैन, मदन गोस्वामी, ब्रजेश कुमार बाजपेयी, सौरभ यादव, जनमेद पंथ, मुकेश कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, गगन चतुर्वेदी, आशीष गुप्ता सहित अन्य निवेशकों को ओडीओपी उपहार भी प्रदान कर सम्मानित किया।
बोले निवेशक
उद्यमी जेके सिंह ने कहा कि वह जनपद में खनिज आधारित उद्योग लगाने के लिए खुद के 15 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालबेहट में चल रही फैक्टरी में करीब 100 लोगों को रोजगार दिया है। कहा कि जनपद में श्रमशक्ति भी उपलब्ध है। आज प्रदेश में उद्यमियों के लिए जो माहौल है वह अन्य राज्यों में नहीं।

पनारी स्थित पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय के निदेशक सौरभ यादव ने कहा कि वह अस्पताल व नर्सिग होम कॉलेज खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कोर्स करने के बाद रोजगार आसान होगा। उन्होंने कहा कि मड़ावरा तहसील मुख्यालय पर इंटर व डिग्री कॉलेज खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed