{"_id":"6952cd15d42c0e0aab09c614","slug":"934-cases-investigated-in-two-months-in-a-special-campaign-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-148832-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विशेष अभियान में दो माह में 934 मामलों की हुई विवेचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विशेष अभियान में दो माह में 934 मामलों की हुई विवेचना
विज्ञापन
- निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विवेचकों को नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना-कोतवाली और चौकियों में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर एसपी के निर्देश पर दो माह का विशेष अभियान चलाया रहा है। जिसमें जनपद पुलिस ने दो माह के दौरान 934 विवेचनाओं का निस्तारण किया।
पुलिस अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर जिले के थाना-कोतवाली में दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश निर्देश दिए जाते रहते हैं। बावजूद इसके थाना-कोतवालियों में काफी संख्या में विवेचनाएं लंबित बनी रहती हैं। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहम्म्द मुश्ताक ने नवंबर माह में विवेचनाओं का निस्तारण करने के लिए विशेष अभियान शुरू कराया। इसमें एसपी ने नियमित व गहन समीक्षा की। विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, साक्षी के बयान, तकनीकी एवं विधिक प्रक्रियाओं का उपयोग कराया। जिसके बाद नवंबर और दिसंबर माह में की गई समीक्षा में पाया कि जनपद पुलिस ने इन दो माह में 934 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि विवेचनाओं का निस्तारण होने से न केवल विधिक प्रक्रिया को गति मिली, बल्कि आमलोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी ज्यादा सुदृढ़ हुआ है। विवेचनाओं के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने विवेचक, निरीक्षक, उप निरीक्षकों को नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र दिया गया।