फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   93 infected including a four-year-old girl

चार साल की बच्ची समेत 93 संक्रमित मिले

Mon, 31 Jan 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
93 infected including a four-year-old girl
ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की जांच में चार वर्षीय बच्ची समेत 93 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि 89 मरीज होम आइसोलेशन पूर्ण होने के बाद संक्रमण से मुक्त हो गए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 472 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड जांच को लिए गए सैंपलों की संख्या घटी, लेकिन संक्रमितों की संख्या में अधिक हुई है। टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 928 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 337 आरटीपीसीआर से व एंटीजन किट से 591 सैंपल लिए गए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 54 व एंटीजन किट से 12 और ट्रूनॉट किट से एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में जिला कारागार में दो, पुलिस लाइन में एक, सीएमओ कार्यालय में एक, मोहल्ला आजादपुरा व सिविल लाइन निवासी छह, गांधीनगर व आईटीआई कॉलोनी निवासी तीन-तीन, इलाइट व बड़ापुरा निवासी दो-दो, मोहल्ला चांदमारी, सुभाषपुरा, वसंत विहार, वंशीपुरा, नेहरू नगर, पार्श्वनाथ कॉलोनी, छत्रसाल, चौकाबाग, घुसयाना निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तालबेहट में 21, बिरधा में 15, जखौरा में 12, महरौनी में चार, बार में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन किया गया है।
रविवार को 93 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है।
- डॉ. जीपी शुक्ला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed