फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रक्तदान कर मनाई सुभाषचंद बोस जयंती 1

रक्तदान कर मनाई सुभाषचंद बोस जयंती 1

Thu, 24 Jan 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर मनाई सुभाषचंद बोस जयंती 1
रक्तदान कर मनाई सुभाषचंद बोस जयंती
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने किया 21 यूनिट रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सुभाषचंद्र बोस की 122 वी जयंती पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 21 यूनिट रक्तदान किया गया साथ ही 11 लोगों ने अंगदान करने के लिए आवेदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री बब्बू राजा ने कहा कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर जितना मंथन किया जाये। उतना कम है। जो कार्य विद्यार्थी परिषद कर रही है। वह एक नेक कार्य है। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा समय-समय पर ऐसे अनेक कार्यक्रम के साथ सामाजिक कार्याें में भी अपनी भूमिका निभाता हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक चौबे ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा प्रदान होती हैं जो शरीर को अन्य बीमारियों से लड़ने में सहायता करती है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव गौतम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कि बहिनों ने जो रक्तदान करके जो परिषद का नाम बढ़ाया है। वह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस दौरान रक्तदान करने वालों में प्रवीण लखेरा, संयोजक राहुल राजपूत, सहसयोजक हरेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला, शिरोमणी लोधी, सोनम चैरसिया, धमेन्द्र लोधी, शिवा यादव, निक्की कुशवाहा, सावन्त पाल, डग्गी राजा ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

वहीं करूणा इंटरनेशनल केंद्र ललितपुर व मडावरा के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी अक्षय अलया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।उन्होंने विचार गोष्ठी में कहा कि 23 जनवरी 1897 का दिन विश्व इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। इस दिन स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक के प्रसिद्ध वकील जानकीनाथ तथा प्रभावतीदेवी के यहां हुआ था। डॉ. सुनील संचय ने कहा कि भारतीय इतिहास में सुभाष चंद्र बोस एक सबसे महान व्यक्ति और बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे। महामंत्री ध्रुव साहू, शीलचंद्र शास्त्री, पुष्पेंद्र जैन, अक्षय अलया, पुष्पेंद्र जैन, अरुण तिवारी, हरिशंकर सोनी मौजूद रहे। वहीं शिव सेना ने अमर शहीद भारत रत्न सुभाषचंद्र बोस एवं शिव सेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे की जयंती मनाई। जिसमें राज्य उप प्रमुख राजेश साहू ने कहा कि बोस ने हिंदुस्तान को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से मुकाबला करने लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। साथ ही सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे को बेरोजगारी से लड़ने के लिए शिव सेना का गठन किया। इस दौरान जिला प्रमुख फूलचंद्र विश्वकर्मा, हरिशंकर झां, ब्रजेश जोशी, नाथूराम सेन, पुष्पेंद्र साहू आदि मौजूद रहे। वहीं श्री दीपचंद्र चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व श्री विद्यासागर कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि नेताजी न केवल ािरत अपितु एशिया सहित सभी परतंत्र देशो की जनशक्ति की सम्मिलित हुंकार थे। उनका नाम याद आते ही हमारा खून खौल उठता है। संकल्प भावना जाग उठती है। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा कि नेता जी के विचार और स्वतंत्र युद्ध में उनका असाधारण योगदान सदा अमर रहेगा। वे चाहते थे कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद का भारत सहित एक साथ अंत के पूरे विश्व में हो। इस दौरान प्रदीप चौधरी, आदित्य मिश्रा, केपी कोरी, पुष्पेंद्र वर्मा, राकेश राजन, सुरेंद्र साहू, महेंद्र झां आदि मौजूद रहे। वहीं श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के तत्वावधान में प्रशांति विद्यामंदिर गांधीनगर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। अध्यक्ष कैलाश बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि नेता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जीवन के संस्मरण सुनाए। साथ ही उनके जीवन से सीख लेने की अपील की। इस दौरान अतुल श्रीवास्तव, प्रबल सक्सेना, रविशंकर, संजीव सक्सेना, अखिलेश श्रीवास्तव, विनय, नंदलाल, राघवेंद्र पांडेय, नंदलाल राजपूत, शंकर सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed