{"_id":"5bba6a3f867a55163a5c7d9d","slug":"91538943551-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से विद्युत बिलिंग होगी शुरु, मीटर रीडरों को मिली मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से विद्युत बिलिंग होगी शुरु, मीटर रीडरों को मिली मशीनें
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल से विद्युत बिलिंग होगी शुरू
मीटर रीडरों को मिली मशीनें
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में एंड्रॉयड मोबाइल से विद्युत बिलिंग का कार्य सोमवार से शुरू हो सकता है, इसके लिए नई एजेंसी द्वारा मीटर रीडरों को नई मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। कंपनी द्वारा डाटा मिलते ही बिजली बिलिंग का कार्य मीटर रीडर शुरू करेंगे। हालांकि नई एजेंसी के सामने मोबाइल से शत-प्रतिशत बिलिंग करना और मीटरों में खराबी चुनौती साबित होगी। पावर कार्पोरेशन द्वारा बिजली चोरी रोकने और मीटरों में छेड़छाड़ की संभावना को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। शुरुआत में जहां काले मीटरों को बदलकर नई तकनीक के इलेक्ट्रॉनिक मीटर बदलना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी रही और इसके बाद इलैक्ट्रिक रीडिंग के सापेक्ष शत-प्रतिशत विद्युत बिलिंग भी मीटर रीडरों के लिए हमेशा से समस्या बनी रही। अब कार्पोरेशन ने पूर्ण इलैक्ट्रॉनिक मीटरों की बिलिंग व्यवस्था में भी बदलाव किया और पारदर्शी बिलिंग के लिए मीटरों की फोटो खींचकर बिलिंग मशीन में फीड करके विद्युत बिलिंग की व्यवस्था शुरु की है। इन मीटर रीडरों के लिए विभाग ने अब नई मशीनें भी उपलब्ध करा दी हैं, जिसके चलते अब मीटर रीडरों नई मशीनों के माध्यम से डाटा उपलब्ध होने के बाद सोमवार से बिलिंग शुरू कर देंगे।