फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   झूठा मामला निरस्त करने की मांग

झूठा मामला निरस्त करने की मांग

Wed, 29 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
झूठा मामला निरस्त करने की मांग
झूठा मामला निरस्त करने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने जिलाधिकारी को संगठन के सदस्य व उनके परिजनों के खिलाफ हरिजन एक्ट का झूठा मुकदमा निरस्त करने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके संगठन के सक्रिय सदस्य सम्राट सिंह एवं उनके परिवारजनों के विरुद्ध थाना कोतवाली में रंजिशन झूठी घटना दर्शाते हुए न्यायालय के माध्यम से हरिजन एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। इसकी जांच सदर क्षेत्राधिकारी के पास विचाराधीन है। उक्त प्रकरण में महासभा ने जिलाधिकारी से झूठा मुकदमा निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन पर अखंड प्रताप सिंह, यादवेंद्र सिंह, रानू राजा, भगवत सिंह वैस, जितू राजा, हरेंद्र प्रताप सिंह, मोनू राजा, गोलू राजा, संग्राम सिंह, आकाश चौहान आदि के हस्ताक्षर हैं।


आज से तीन दिन का कार्यबहिष्कार करेंगे कर्मचारी
ललितपुर। संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी परिषद के तत्वावधान में प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के निर्देश में समस्त स्वास्थ्य संगठन, बेसिक हैल्थ वर्क्स, मातृशिशु महिला कर्मचारी संघ, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, कुष्ठ निवारक संघ 29 से 31 अगस्त तक दोपहर में 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। यह जानकारी परिषद के मंत्री हरीश कुमार तिवारी ने दी है। वहीं उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद सचिव संतोष कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनके महासंघ के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी 29 से 31 अगस्त तक दोपहर में तीन घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed