फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कठवर व चुनगी डायरिया की चपेट में, एक बच्चे की मौत.

कठवर व चुनगी डायरिया की चपेट में, एक बच्चे की मौत.

Fri, 17 Aug 2018 04:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
कठवर व चुनगी डायरिया की चपेट में, एक बच्चे की मौत.
कठवर व चुनगी डायरिया की चपेट में, एक बच्चे की मौत
विज्ञापन


ललितपुर/बार/पुलवारा। ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम कठवर व तालबेहट अंतर्गत ग्राम चुनगी में डायरिया का जबरदस्त प्रकोप फैल गया हैै, डायरिया की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दोनों गांव में डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे व महिलाएं उल्टी, दस्त और बुखार होने से बीमार हो गए हैं। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अलर्ट जारी करते हुए तीन टीमें गठित की हैं, जो गांव में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देकर प्रशासन को यहां की डायरिया की स्थिति पर जानकारी भी देंगे।
ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम तुर्का के मजरा कठवर में संक्रामक बीमारी डायरिया के फैलने से कई लोग उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में आ गए हैं। गांव के ही शशि प्रकाश पुरोहित का छह वर्षीय पुत्र गुड्डू की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि उन्हीं परिवार में एक दूसरा पांच वर्षीय बच्चा भी बीमार है, जबकि इन बच्चों के पिता शशिप्रकाश भी बीमारी से ग्रसित हैं, जिनका इलाज झांसी में चल रहा है। इस परिवार में ही एक महिला हरिलता पत्नी रघुवीर प्रसाद उम्र 41 वर्ष भी बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं। ग्राम के ही रतिराम पुत्र प्यारेलाल पटेरिया उम्र 72 वर्ष , ललि देवी पत्नी सुरेश कुमार, रामस्वरुप पुत्र रज्जु लाल उम्र 80 वर्ष, काजल पुत्री रामप्रसाद विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष, गुंजन पत्नी स्वामी प्रसाद उम्र 65 वर्ष, गीता पत्नी मुन्नालाल पटेरिया उम्र 30 वर्ष उक्त सभी ग्राम कठवर के निवासी हैं, जो बीमार होने की वजह से उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार व कुछ लोगों का इलाज जिला अस्पताल ललितपुर में चल रहा है। इस गांव में करीब एक दर्जन बच्चे व महिलाएं एवं पुरुष संक्रामक बीमारी डायरिया के प्रकोप से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तालबेहट के अंतर्गत ग्राम चुनगी भी डायरिया की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

इस गांव में भी आधा दर्ज बच्चे व महिलाएं उल्टी, दस्त व बुखार होने से बीमार हो गए हैं। इस गांव के सोन सिंह यादव की आठ माह की पुत्री किरन और डुग्गू साहू पुत्र रामकिशोर की भी की डायरिया की वजह से आठ दिन पहले मौत होना बताया गया है। यहां परिधि पुत्री इंद्रपाल, अदिति पुत्री राजीव, आशु यादव, उमा यादव आदि लोग भी इसकी चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार की रात में भी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह व संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. राजेश भारती की टीम सबसे पहले ग्राम तुर्का के मजरा कठवर पहुुंचे और डायरिया से बीमार मरीजों का हाल जाना और उन्हें दवाईयां वितरित कराईं। जबकि एक बच्चे की मौत की पुष्टि भी हुई है। इसके बाद ग्राम चुनगी में भी सीएमओ ने पहुंचकर डायरिया के प्रकोप से ग्रसित मरीजों की स्थिति देखी। यहां करीब आधा दर्जन लोग इस उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित पाए गए, जिन्हें यहां चिकित्सकों की टीम ने दवाईयां वितरित कराई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जानकारी करने पर गांव के ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि चुनगी में दो माह पूर्व भी दो बच्चों की उल्टी, दस्त जैसी बीमारी होने की वजह से मृत्यु हो गई थी। जिस पर स्वास्थ्य टीम द्वारा यहां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और दोनों गांव में डायरिया से ग्रसित सभी मरीजों के उपचार में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठवर में फैला गंदगी का अंबार, गंदा पानी पीने से फैल रही बीमारी
ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम कठवर में गंदगी का अंबार फैला हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गांव में आबादी के आस-पास पानी का जमाव बना रहता है, जिससे यहां मच्छर अन्य कीड़े पनपते रहते हैं। यहां गंदगी के बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी नहीं किया गया। वहीं गांव में मंदिर परिसर में एक हैंडपंप से दूषित पानी निकलता पाया गया। इस हैंडपंप के चारों ओर आसपास गंदगी व जलभराव की स्थिति को देखते हुए इसे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बंद करा दिया है, जबकि प्रशासन द्वारा गांव में पेयजल के लिए पानी के टैंकर गांव में भिजवाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने गठित की तीन टीमें
डायरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम कठवर में तीन स्वास्थ्य टीमें गठित की हैं, जिसमें उक्त टीमों के चिकित्सक व कर्मचारी 24 घंटे बारी-बारी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। उक्त ए टीम में चिकित्सा अधीक्षक डा. सी राजपूत, एमपी गोस्वामी, जयकुमारी, मलखान, सागर शिवहरे, मोहनी आशा खैरा और बी टीम में डॉ. शशांक साहू, भगवत सिंह, रक्षा राजा, विजय कुमार अमित सिंह, सपना जैन, आशा भवानी और सी टीम में डा. एमएल जैन, फार्मासिस्ट विजय कुमार, एएनएम उपासना, केहर सिंह, गोविंद, रामकुंवर देवी, आशा आदि रहेंगे।


गांव में व्याप्त गंदगी के कारण लोग बीमार पड़ गये हैं, उन्हें उचित इलाज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही डेरा डाले हुए है। लोगों का परीक्षण कर उनका इलाज किया जा रहा है।
डा. प्रताप सिंह, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed