फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   देवगढ़ में ही आयोजित किया जाए देवगढ़ महोत्सव

देवगढ़ में ही आयोजित किया जाए देवगढ़ महोत्सव

Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
देवगढ़ में ही आयोजित किया जाए देवगढ़ महोत्सव
देवगढ़ में ही आयोजित किया जाए देवगढ़ महोत्सव
विज्ञापन

ललितपुर। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर देवगढ़ महोत्सव को ग्राम देवगढ़ में ही कराने की मांग की। इसमें आरोप लगाया है कि पर्यटन विभाग के कुछ कर्मी इस मद में आई धनराशि को ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। इससे शासन की मंशा पर पानी फिरना तय माना जा रहा है।

शासन ने देवगढ़ महोत्सव के लिए पंद्रह लाख रुपये की धनराशि जारी की है। यह पंद्रह से बाइस फरवरी तक आयोजित होना है। पर्यटन विभाग के कर्मी इस आयोजन को देवगढ़ की जगह तुवन मंदिर ग्राउंड कराने के लिए तानाबाना बुन रहे हैं जबकि देवगढ़ में लाखों रुपये की लागत से मुक्ताकाशी मंच का निर्माण हो चुका है। जहां पर महोत्सव के लिए पर्याप्त जगह भी है। इसके अलावा ग्रामीण भी इस आयोजन को लेकर उत्सुक हैं। यदि इसे तुवन मंदिर ग्राउंड में कराया गया तो शासन की मंशा पानी फिर जाएगा। प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए और इन्हें विश्व पटल पर लाया जा सके। ऐसा प्रतीत होता है कि पर्यटन विभाग के कर्मी ही देवगढ़ के विकास में बाधक बन रहे हैं। शिकायती पत्र पर ऑथ कमिश्नर शेर सिंह यादव एड. राजेश पाठक, पुष्पेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश पाठक, महेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed