फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ऋण मोचन योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग

ऋण मोचन योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग

Tue, 05 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
ऋण मोचन योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग
ऋण मोचन योजना का लाभ दिलाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम टोरिया निवासी रामसेवक पुत्र गुंचे ने बैंक के कर्मचारी पर अभद्रता करने व फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया है कि एक बैंक से पीड़ित व पत्नी के नाम से संयुक्त खाते का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इससे रुपये निकालकर खेतीबाड़ी कर रहा था। इसमें बैंक कर्मियों द्वारा ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं दिया गया। साथ ही बैंक के कर्मियों द्वारा किसान बीमा योजना का लाभ दिया गया। बैंक के कर्मचारी ने अनुचित दबाव बनाते हुए ऋण की राशि जमा करवा ली। इस पर पीड़ित ने अपने खाते का विवरण मांगा। इस पर बैंक कर्मियों द्वारा अभद्रता करते हुए उसे बाहर निकाल दिया। साथ ही बैंक आने पर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी। पीड़ित ने बैंक कर्मी पर कार्रवाई करने व ऋण मोचन योजना व फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed