फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ललितपुर से खजुराहो तक 70 की स्पीड से दौड़ेगी महामना एक्सप्रेस

ललितपुर से खजुराहो तक 70 की स्पीड से दौड़ेगी महामना एक्सप्रेस

Thu, 13 Jul 2017 08:43 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर से खजुराहो तक 70 की स्पीड से दौड़ेगी महामना एक्सप्रेस
ललितपुर से खजुराहो तक 70 की स्पीड से दौड़ेगी महामना एक्सप्रेस
विज्ञापन

ललितपुर।
बृहस्पतिवार को शुरू होने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेन का सफर भोपाल से खजुराहो तक मात्र 6.40 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह ट्रेन भोपाल से ललितपुर तक जहां 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में चलेगी, वहीं ललितपुर से खजुराहो तक 70 की स्पीड में दौड़ेगी। इस ट्रेन में ललितपुर से खजुराहो तक एसी चेयरकार में यात्रा करने के लिए 390 रुपये की टिकट मिलेगी, वहीं सेकंड चेयरकार की टिकट 110 रुपये में मिल सकेगी।
भोपाल से खजुराहो तक शुरू होने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेन ललितपुर से खजुराहो रूट पर जनपदवासियों के लिए दूसरी ट्रेन की सौगात मिल गई है। यह ट्रेन भोपाल से ललितपुर तक डबल और पहले से संचालित मजबूत रेल ट्रैक होने के कारण 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाई जाएगी। जिस पर यह ट्रेन भोपाल से ललितपुर तक 202 किलोमीटर का सफर मात्र 2.40 घंटे तक पूरा करेगी। इसके बाद महामना एक्सप्रेस ललितपुर से खजुराहो तक नया और सिंगल ट्रैक होने के कारण 70 की स्पीड में दौड़ेगी। जिस पर यह ट्रेन ललितपुर से खजुराहो तक 166 किलोमीटर का सफर 3.48 घंटे तक पूरा हो सकेगा। वहीं, ललितपुर से टीकमगढ़ यह ट्रेन 1.08 घंटे में पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह रहेगा किराया
ललितपुर। भोपाल से खजुराहो चलने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेन का एसी चेयरकार की टिकट 390 रुपये और सेकंड चेयरकार का किराया 115 रुपये मिलेगी। वहीं, ललितपुर से टीकमगढ़ तक एसी चेयरकार का किराया 340 रुपये, छतरपुर तक का किराया 340 रुपये और खजुराहो का किराया 390 रुपये रखा गया है। वहीं, ललितपुर से टीकमगढ़ तक सेकंड स्लीपर का किराया 70 रुपये, छतरपुर का किराया 100 रुपये और खजुराहो का किराया 110 रुपये रखा गया है। हालांकि पहले दिन चलने वाली भोपाल से खजुराहो चलने वाली स्पेशल ट्रेन के किराए में कुछ अंतर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा टाइम टेबल
ललितपुर। भोपाल से खजुराहो तक चलने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेन के कुल नौ स्टॉपेज रहेंगे। 14 जुलाई से इस ट्रेन का खजुराहो से भोपाल के लिए नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। भोपाल से खजुराहो की ओर जाने वाली 22163 महामना एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल से 6.50 बजे चलकर 7.32 बजे विदिशा पहुंचेगी। गंजबौसादा 8.02 बजे, मंडी बामौरा, 8.26 बजे, बीना 8.50 बजे, ललितपुर 9.40 बजे, टीकमगढ़ 10.50 बजे, छतरपुर 12.13 बजे और खजुराहो 13.30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार खजुराहो से भोपाल की ओर जाने वाली 22164 महामना एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो से 16.15 बजे चलेगी और छतरपुर 16.48 बजे, टीकमगढ़ 18.10 बजे, ललितपुर 19.20 बजे, बीना 20.30 बजे, मंडीबामौरा 20.57 बजे, गंजबासौदा 21.21 बजे, विदिशा 21.51 बजे और भोपाल 22.55 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के लिए दोनों ओर से प्रत्येक स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।



झांसी खजुराहो पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव, 15 मिनट पहले चलेगी
ललितपुर। झांसी-खजुराहो पैसेंजर और भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस ट्रेन का ललितपुर से चलने का समय लगभग समान होने के चलते रेलवे ने झांसी खजुराहो पैसेंजर ट्रेन के समय में भी बदलाव किया है। अब यह ट्रेन पूर्व के समय से 15 मिनट पहले ललितपुर से खजुराहो के लिए रवाना होगी। झांसी खजुराहो पैसेंजर ट्रेन में बिजौली से दैलवारा तक समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जबकि ललितपुर में यह पैसेंजर ट्रेन सुबह 09.15 से 09.40 बजे के बजाय अब 09.05 बजे आएगी और 09.25 बजे प्रस्थान करेगी। बिरारी रेलवे स्टेशन पर यह पैैसेंजर ट्रेन का समय 09.45 बजे पहुंचेगी। उदयपुरा स्टेशन पर यह ट्रेन 10.02 बजे पहुंचेगी। इसके बाद टीकमगढ़, मबई और सरकनपुर में पहुंचने का समय पूर्व की तरह ही रहेगी। इसके बाद खरगापुर स्टेशन पर यह ट्रेन 11.33 बजे की बजाय 11.38 बजे पहुंचेगी। टीला स्टेशन पर 11.53 बजे, रामपुर स्टेशन पर 12.05 बजे, ईशानगर में 12.13 बजे, छतरपुर स्टेशन पर 12.35 बजे, बसारी स्टेशन पर 12.50 बजे, दुरियागंज स्टेशन पर 13.00 बजे और खजुराहो स्टेशन पर यह पैसेंजर ट्रेन 02.20 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार खजुराहो से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेन में खजुराहो से सरकरनपुर स्टेशन तक कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि मबई स्टेशन पर यह ट्रेन परवर्तित समय के अनुसार 9.27 बजे पहुंचेगी। इसके बाद टीकमगढ़ व उदयपुरा स्टेशन पर ट्रेन पहले के निर्धारित समय पर पहुंचेगी। बिरारी में भी यह नए समय पर 10.23 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ललितपुर लौटने के समय में भी परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed