फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मुफ्त में जूते-मोजे मिलना तय

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मुफ्त में जूते-मोजे मिलना तय

Thu, 29 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मुफ्त में जूते-मोजे मिलना तय

विज्ञापन
जल्द मिलेंगे जूते और मोजे

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को यूनीफार्म के तहत मिलने वाले जूते और मोजे अब जल्द दिए जाएंगे। इसके लिए शासन ने समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की संख्या मांगी है। सूची भेजने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान व प्रदेश शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मुफ्त में यूनिफार्म, पुस्तकें उपलब्ध कराती है। बीते वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मुफ्त में स्कूल बैग वितरित कराने की योजना शुरू की थी। बच्चों की यूनीफार्म में जूते-मोजों की कमी थी, इसे पूरा करने के लिए भाजपा ने चुनाव के दौरान बच्चों को मुफ्त में जूते-मोजे उपलब्ध कराने का वादा किया था। प्रदेश में सरकार बनने के बाद सीएम ने मुफ्त में जूते-मोजे वितरित कराने के प्रयास शुरू करा दिए हैं। विगत रोज बेसिक शिक्षा विभाग के उप शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन ने समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके जनपद के समस्त विकासखंड व नगर क्षेत्र वार छात्र-छात्राओं की संख्या मांगी है। सूचना उपलब्ध कराने के लिए 30 जून तक की अंतिम तिथि भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



प्रदेश स्तर पर होगा टेंडर, जुलाई तक आपूर्ति
परिषदीय विद्यालयों में वितरित किए जाने वाले जूते-मोजे की सप्लाई का टेंडर स्कूल बैग व पुस्तकों के टेंडर की तरह प्रदेश स्तर पर ही किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बच्चों को दिए जाने वाले एक जोड़ी जूते की कीमत लगभग 150 रुपए और एक जोड़ी मोजे की कीमत लगभग 20 रुपए निर्धारित की गई है। जुलाई के अंत तक जूते-मोजों की सप्लाई का पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
शासन को सूचना जल्द भेज देंगे
शासन ने जूते-मोजों के वितरण के संबंध में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की संख्या मांगी है, जिसकी जल्द ही सूचना शासन को भेज दी जाएगी।

- संतोष कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।



बैग के लिए नहीं भेजी बच्चों की संख्या
प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक सत्र 2017-18 में परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल, सहायता प्राप्त मदरसे, राजकीय इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को मुफ्त में स्कूल बैग उपलब्ध कराने के लिए शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से विकासखंड व नगर क्षेत्र वार छात्र-छात्राओं की संख्या मांगी थी। शासन को सूचना उपलब्ध कराने के लिए 17 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी तक स्थानीय विभाग द्वारा सूची नहीं भेजी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक अब्दुल मुबीन ने विगत 27 जून को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय को पत्र भेजकर जल्द से जल्द छात्र-छात्राओं की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में ललितपुर समेत प्रदेश के लगभग 17 जनपद ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक बैग वितरण के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed