{"_id":"649b3bf08684c85a9009ef46","slug":"90-mm-of-rain-submerged-the-streets-of-the-city-lalitpur-news-c-11-1-123554-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 90 मिलीमीटर बरसात ने किया शहर के गली-मोहल्लों को जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 90 मिलीमीटर बरसात ने किया शहर के गली-मोहल्लों को जलमग्न
Wed, 28 Jun 2023 01:13 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद पिछले 24 घंटे में 54 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है, सबसे ज्यादा बरसात ललितपुर तहसील में दर्ज की गई है। नगर जलमग्न हुआ तो वहीं मुख्य मार्ग से लेकर गली मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहा। अभी तक जिले में औसत बरसात 92 मिलीमीटर हुई है।
सोमवार देर रात से तेज बरसात हुई, जिससे जहां एक ओर लोगों ने उसम भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं सुबह शहर की सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्ग तक पर पानी ही पानी था। रेलवे स्टेशन से लेकर सावरकर चौक तक नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा था। सीएमओ ऑफिस के सामने, सुपर मार्केट व तहसील के चौराहे की सड़कें पूरी तरह जलमग्न रही। इलाइट चौराहे पर जलभराव रहा, यहां की नालियों को पानी सड़क बहता रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई।
रेलवे स्टेशन के बाहर रहा जल भराव
रेलवे स्टेशन के बाहर काफी जलभराव रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से अधिकांश अन्य शहरों में नौकरी करने वाले लोग स्टेशन पर आते हैं। उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई, तो वहीं बाहर से परिवार सहित यात्रा करने वाले लोगों को अपना सामान सुरक्षित करने के लिए काफी परेशानी करनी पड़ी।
विज्ञापन
पिसनारी क्षेत्र केे लोगों को हुई परेशानी
वर्तमान में बसों का स्टैंड पर आगमन पिसनारी क्षेत्र से होता है। ऐसे में बरसात के कारण जलभराव से लोगों को खासी परेशानी हुई। यह रोड काफी खराब हैं, गढ्ढों में पानी भराव के बाद जब बसों व अन्य वाहनों के पहिए उसमें गिरकर वहां से अन्य गुजरने वाले लोगों के कपड़ों को खराब करने का कार्य किया। इसके अलावा नई बस्ती में नेशनल पब्लिक स्कूल के पास, नेहरूनगर में ब्रिज के नीचे, बड़ापुरा, नदीपुरा, लक्ष्मीपुरा, तालाबपुरा की स्थिति भी ऐसी ही रही है।
यह हुई जनपद में बरसात
तहसील - 24 घंटे में बरसात
ललितपुर - 90 मिलीमीटर
तालबेहट - 45 मिलीमीटर
पाली - 80 मिलीमीटर
महरौनी - 20 मिलीमीटर
मड़ावरा - 35 मिलीमीटर