फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बेरोक टोक सड़कों पर दौड़ रहीं अनफिट बसें

बेरोक टोक सड़कों पर दौड़ रहीं अनफिट बसें

Sun, 03 Feb 2019 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
बेरोक टोक सड़कों पर दौड़ रहीं अनफिट बसें
बेरोक टोक सड़कों पर दौड़ रहीं अनफिट बसें
विज्ञापन

ललितपुर। बीते दिनों पटउआ गांव के पास बस में आग लगने से एक यात्री की मौत होने के बाद भी परिवहन विभाग बेपरवाह बना हुआ है। विभागीय अफसरों ने अनफिट बसों को चिह्नित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। जिस कारण आज भी सड़कों पर कई अनफिट बसें दौड़ रही हैं। जिनसे दोबारा इस तरह की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

परिवहन विभाग में बसों को फिटनेस प्रमाण पत्र देने का खेल किसी से छिपा नहीं है। यहां दलालों के माध्यम से कई गलतों को सही दर्शा दिया जाता है और इनका फिटनेस प्रमाण पत्र जारी हो जाता है। लेकिन सड़कों पर अनफिट स्थिति में दौड़ रहीं है। इन बसों में कई बसों के कांच टूटे पड़े हैं तो कइयों में खिड़की खुली पड़ी हैं। जिससे इनकी खिड़की के पास बच्चों को बिठाने का भय बना रहता है। इसके साथ ही सर्दी के मौसम में बीमार होने की संभावना बनी रहती है। कई बसों की लाइटें व हॉर्न भी ठीक नहीं है। इससे रात्रि में चलने में दुर्घटना होने व वाहनों को ओवरटेक करने में परेशानी होती है। वहीं आगे वाले वाहनों को लाइट न दिखने के चलते दाएं मोड़ने पर दुर्घनाएं हो जाती है। कुछ बसों के छत भी काफी खराब हो गए है। इनमें बरसात के मौसम में पानी टपकता है तो वहीं, सीटें भी फटी होने से बैठने में परेशानी होती है। इसके साथ ही इनके इंजन व बस के पुर्जे भी कहीं से खुल रहे हैं। आयल भी गिरता रहता है। वहीं, कई बसों में बाहर की ओर चद्दरें निकलती दिखाई दे रहीं है तो बसों के कांचों केे रस्सी से बांध रखा है, लेकिन इनके गिरने से सवारियां चुटहिल हो सकतीं है। इसके बावजूद अधिकांश बसों को परिवहन विभाग के कागजों में भी फिट दर्ज दर्शाया जा रहा है। जबकि सड़कों पर अनफिट दौड़ रहीं हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर अंजान बने हुए हैं। जिसका फायदा निजी बस संचालक उठाकर आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में अनफिट बसों के संचालन होने का मामला सामने आया है। जिसकी जांच की जाएगी और अनफिट होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
सत्येंद्र कुमार, सहायक परिवहन अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed