फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मुहल्ला रैदासपुरा में महीनों से पाइप लाइन सूखी

मुहल्ला रैदासपुरा में महीनों से पाइप लाइन सूखी

Mon, 28 Jan 2019 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
मुहल्ला रैदासपुरा में महीनों से पाइप लाइन सूखी
मुहल्ला रैदासपुरा में महीनों से पाइप लाइन सूखी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के लोअर जोन में जलापूर्ति दुरुस्त नहीं हो पा रही है। सबसे बुरा हाल मुहल्ला रैदासपुरा का है कि यहां महीनों से पाइप लाइन में पानी नहीं पहुंचा है, यह हाल तब है जब सर्दी का मौसम है। इससे गर्मियों के दिन में उत्पन्न होने वाले पेयजल संकट का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां के लोगों को एक से दो किलोमीटर की दूरी से पानी जुटाना पड़ रहा है।
शहर को लोअर व अपर जोन में बांटकर प्रत्येक उपभोक्ता के घर पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आपूर्ति में लगी पुरानी मोटरों को अब तक नहीं बदला गया है। बताया जाता है कि जिन मोटरों से टंकी भरी जाती हैं, वह दो साल पुरानी हैं। जिस कारण आए दिन मोटर जवाब दे जाती हैं। एक पखवाड़ा के अंदर तीन बार लोअर जोन की आपूर्ति लड़खड़ा चुकी है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मुहल्ला रैदासपुरा की है। यहां की पाइप लाइनों में महीनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके बाद भी विभागीय अफसर यहां के पेयजल संकट की सुध नहीं ले रहे हैं। मुहल्लेवासियों का आरोप है कि उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

......
दो किमी से दूरी से भरते पानी
मुुहल्ले में पेयजल की स्थिति बेहद खराब है। यहां महीनों से पानी नहीं मिल रहा है। दो किमी दूरी से पानी जुटा रहे हैं।
राजेश बरार
......
रात्रि बारह बजे भरते पानी
पेयजल संकट का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रात्रि बारह बजे तक हैंडपंप पर खड़े होकर पानी भरते हैं। इसके बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा है।
मुकेश
.....
खराब हैंडपंपों ने बढ़ाई परेशानी
मुहल्ले में पाइप लाइन आपूर्ति तो पहले से खराब है। चार लगे हैंडपंप भी खराब हो गए हैं। जिससे दूसरे मुहल्लों में जाकर पानी लाना पड़ता है।
पार्वती
.....
पांच-दस हजार के भेजे जा रहे बिल
एक तो पाइप लाइन सूखी पड़ी हैं, उस पर पांच से दस हजार रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे समूचे मुहल्ले में गुस्सा है। कोई भी यहां के लोगों की समस्या सुनने नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी
.....
छह साल से पाइप में नहीं देखा पानी
छह साल से पाइप लाइन में पानी नहीं देखा है। आसपास के हैंडपंपों से पानी भरते हैं। वर्तमान में उनका भी बुरा हाल है, ऐसे में रैदासपुरावासी पेयजल को लेकर बड़े परेशान हैं।
विमला
......
रैदासपुरा में पेयजल संकट उत्पन्न होने की जानकारी नहीं है। जो मोटरें खराब हो गई थी, उसकी मरम्मत करा दी गई है।
प्रवीण यादव
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed