{"_id":"5c48c51bbdec22738563d71c","slug":"81548272923-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित होंगे डीएम, एडीएम व दो एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित होंगे डीएम, एडीएम व दो एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित होंगे डीएम, एडीएम व दो एसडीएम
ललितपुर। नवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी और दो तहसील के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर में सुबह ग्यारह बजे कार्यक्रम रखा गया है। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, विधानसभा क्षेत्र संख्या 226 ललितपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, महरौनी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ महरौनी एसडीएम धीरेंद्र प्रताप को भी सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. अलका वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इस सूचना से जिले के प्रशासन में खुशी की लहर है। अफसर/ कर्मचारी उन्हें इसके लिए बंधाई दे रहे हैं।