फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक बूंद स्वाति की गजल संग्रह का विमोचन

एक बूंद स्वाति की गजल संग्रह का विमोचन

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
एक बूंद स्वाति की गजल संग्रह का विमोचन
‘एक बूंद स्वाति की’ गजल संग्रह का विमोचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शिक्षक रैन बसेरा में स्वर्णकार युवा क्रांति मंच ललितपुर के बुंदेलखंड संरक्षक अध्यक्ष की धर्मपत्नी व शिक्षिका गीता सोनी सागर की किताब एक बूंद स्वाति की (गजल संग्रह) का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बैग ने किया। इस दौरान गजल व शायरी पेश की गई। जिससे उपस्थित श्रोतागण गदगद हो गए।

सर्वप्रथम विमोचन समारोह का प्रारंभ डीएम मानवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम वेग ने किया। इस मौके पर बाहर से आए हुए शायरों में शिराज तनवीर हमीरपुर, असरार चन्देरवी दिल्ली, सरफराज मासूम झांसी, शबीह हाशमी छतरपुर, ऐन भीम कौशर, डॉ मुबीन रहबर, मुकेश मयंक बुलंदशहर, इरशाद अहमद, शरर ए शैयद अब्बास अली नोंगांव, युसुफ सहराई आदि शायरों ने एक से बढ़कर एक शायरी व गजलों की प्रस्तुति दी। इस दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि गजलों व शायरी के माध्यम से लोगों के होठों पर मुस्कान लाई जा सकती है। उन्होंने गीता सोनी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे ही गजलें लिखती रहें व ललितपुर का नाम रोशन करती रहें। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बैग ने कहा कि कवि, शायर अपने फन के माध्यम से लोगों को प्रसन्नता पहुचाते हैं, जो काम शायर व कवि कर सकते हैैं और कोई दूसरा और नहीं कर सकता है। नगर के अन्य शायरों ने भी अपने-अपने नगमों से प्रोग्राम का समां बांध दिया। अध्यक्षता कर रहे डा पुनीत विसारिया ने गजलों व शेरो से लोगो का मन मोहा। संचालन कर रहे असर ललितपुरी ने भी सुंदर गजलों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पत्रकार अजय बरया, रवीन्द्र दिवाकर, इरसाद मंसूरी, रियाज मंसूरी, धर्मेंद्र जड़िया, करीम पप्पू राइन, मथुरा प्रसाद सोनी, विकास सोनी, महेंद्र सोनी, पंकज सोनी, मनीष सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे। अंत में सभी लोगों का आभार क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत सोनी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed