फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बाघ के जोड़ा की सूचना से वन विभाग में हड़कंप

बाघ के जोड़ा की सूचना से वन विभाग में हड़कंप

Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
बाघ के जोड़ा की सूचना से वन विभाग में हड़कंप
बाघ के जोड़े की सूचना से वन विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

ललितपुर।
ललितपुर वन रेंज में बाघ का जोड़ा होने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। लेकिन, जब उसके तेंदुआ होने की पुष्टि हुई तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से शहर में इसे लेकर कौतुहल बना रहा।
जिले के 74 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल में कई वन्य जीव प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं। यही वजह है कि झांसी मंडल के जंगलों में कहीं भी शेर, बाघ नहीं बचे हैं। तेंदुआ की भी संख्या काफी कम हो गई है। ललितपुर वन रेंज के अंतर्गत मुचकुंद गुफा के आसपास तेंदुआ का जोड़ा देखा जा रहा है। बीते दिनों तेंदुुआ ने एक जानवर का शिकार कर लिया तो बाघ का जोड़ा होने की अफवाई फैल गई। जिसे लेकर शहर में भी कौतुहल दिखा। जिले के कई बड़े अफसरों ने इसकी पुष्टि करने की कोशिश की। जब सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक गोविंद शरण ने ललितपुर वन रेंजर जीपी शुक्ला से वास्तविक स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए। इसमें पाया कि किसी ने तेंदुआ को बाघ समझ लिया लेकिन वास्तव में इन दिनों तेंदुआ का जोड़ा मुचकुंद गुफा के आसपास देखा जा रहा है। जब कभी यह मध्य प्रदेश के जंगलों में चला जाता है। तेंदुआ ने एक जानवर का शिकार किया तो इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं ग्रामीणों में होने लगी। उधर, डीएफओ गोविंद शरण का कहना है कि जिलाधिकारी ने भी इस संबंध में जानकारी चाही थी। जंगल में बाघ कहीं नहीं हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश ने लगाए हैं जीपीएस कॉलर
मध्य प्रदेश में घना जंगल होने से बाघ की उपस्थिति बनी हुई है। इसकी सुरक्षा के लिए वन अफसरों ने ऐसे जानवरों के गले में जीपीएस कॉलर बांध रखा है। जैसे ही इस तरह के जानवर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं तो उन्हें इसकी सूचना मिल जाती है और वह उनकी सुरक्षा के लिए साथ चल पड़ते हैं। इस बार मध्य प्रदेश के किसी अफसर ने ललितपुर के अफसरों से संपर्क भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed