{"_id":"59a865454f1c1b54738b4a23","slug":"81504208197-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक में डोल ग्यारस के दिन बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। कार्यवाहक अध्यक्ष श्यामाकांत चोबे ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि शहर से लगभग 55 मंदिरों के विमान सुम्मेरा तालाब पर विहार के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान वैदिक विद्धत परिषद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से तय मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, सदर कांटे से नदी पुल तक यातायात व्यवस्था बनाने एवं दोपहर दो बजे से देर रात तक बड़े वाहनों पर पूर्णत: रोक लगाने की मांग की है। बैठक में राजेश दुबे, अमित तिवारी, भरत रिछारिया, रत्नेश तिवारी, हरिमोहन चौरसिया, हरविंदर सलूजा, राजीव हुंडैत, जगदीश पाठक, रमेश रावत, शिवकुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, धर्मेंद्र चौबे, राजेंद्र ताम्रकार, चंद्रशेखर राठौर आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री डा. प्रबल सक्सेना ने किया।