फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 25 वें रजत जयंती समारोह

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 25 वें रजत जयंती समारोह

Fri, 25 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 25 वें रजत जयंती समारोह
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 25 वें रजत जयंती समारोह
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 25 वें रजत जयंती पर वीर्णी जैन इंटर कालेज में शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिलाविद्यालय निरीक्षक डॉ. आरपी वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसका मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार था। इस मुख्य विषय के तहत आठ विभिन्न उप विषयों पर छात्रों से प्रोजेक्ट बनवाने की विधियों की चर्चा की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि आज हमें वैज्ञानिक तरीके से सोचने की आवश्यकता है। हम भौतिक साधनों का खूब उपयोग कर रहे हैं। इसके पीछे किसी न किसी का दिमाग व विज्ञान है। छात्रों को वैज्ञानिक तरीके से सोचने की आवश्यकता है। सजन कुमार शर्मा ने बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। डॉ. रामकुमार रिछारिया ने प्रोजेक्ट बनवाने की विधि पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह वैध ने उप विषयों पर कौन-कौन प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं इसकी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कल्पना श्रीवास्तव, सुशीला बटटा, सुषमा जैन, ज्योति यादव, दीप्ती चौधरी, प्रियंका, स्नेहलता आचार्य, रुपसिंह, मनीषा जैन, सीमा, , शैलेंद्र जैन, संतोष कुमार राठौर, पुनीत कुमार शर्मा, दीपक, आकाश, सुनील कुमार, संजीव नामदेव आदि अंत में धीरेंद्र जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।


विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप
ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गदनपुर निवासी ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से विकास कार्यों में अनियमितताएं की जा रही हैं। ग्राम पंचायत में 2016 में इंदिरा आवास बनवाए जा रहे थे। इसमें पात्रों से मोटी रकम वसूल की थी। आवास अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं। व आवास की पूरी रकम का भुगतान कर लिया है। शौचालय के निर्माण में सभी से दो-दो हजार रुपये लिए जा रहे हैं। जिन लोगों ने पैसे नहीं दिए उनके शौचालय नहीं बनवाये जा रहे हैं। गांव में नालों की सफाई में मनरेगा के तहत करवाया जाना था। इसका फर्जी भुगतान करा लिया है। सड़क मरम्मत के नाम पर भी फर्जी भुगतान करवा लिया है। हैंडपंप रिपेयर दिखाकर व कुओं की सफाई के नाम भी कागजों में कार्य किया दिखाई पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जांच कराए जाकर दोषी पाए जाने पर रिकवरी कराने की मांग की है। ज्ञापन पर जयहिंद, संतोष, भगवान सिंह, इमरत सिंह, मनोहर, दारा, देवेंद्र, महेश, जाहर सिंह आदि के हस्ताक्षर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed