फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बिरधा ब्लाक के अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव

बिरधा ब्लाक के अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 25 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
बिरधा ब्लाक के अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव
बिरधा ब्लाक के अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

ललितपुर।
काफी दिनों से चल रही जद्दोजहद के बाद बृहस्पतिवार को बिरधा ब्लाक पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया। 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष देर शाम ब्लाक अध्यक्ष जयराम सिंह निरंजन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के शपथपत्र पेश किए। जिलाधिकारी ने सभी शपथपत्रों को लेकर उनका परीक्षण करना शुरू कर दिया है।

बिरधा ब्लाक अध्यक्ष जयराम सिंह निरंजन के खिलाफ लंबे समय से क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद हो रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नेतृत्व कर रहे खिरिया छतारा से सदस्य धर्मेंद्र सिंह, ऐरा से सदस्य जयपाल सिंह निरंजन और बालाबेहट से सदस्य सुमित कटारे ने बताया कि वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष जयराम सिंह निरंजन ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करवाया है। इस कारण उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। गौरतलब हो कि बिरधा ब्लाक में 98 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। अविश्वास के लिए आधे से एक अधिक सदस्यों के शपथपत्र की आवश्यकता है। जबकि 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथपत्र दे दिया है। चार सदस्यों के शपथपत्र पूरे न हो पाने के कारण उनका शपथपत्र जिलाधिकारी को नहीं दिया जा सका है। बृहस्पतिवार केे चार अन्य सदस्य भी अपना शपथपत्र सौंप देंगे। शपथपत्र मिलने के बाद बिरधा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख के पद पर फिर से निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 53 शपथपत्र प्राप्त हुए हैं। इनका परीक्षण करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed