फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिकायतों के निस्तारण में देरी पर होगी कार्रवाई

शिकायतों के निस्तारण में देरी पर होगी कार्रवाई

Sun, 30 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में देरी पर होगी कार्रवाई
शिकायतों के निस्तारण में देरी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ललितपुर। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने जनसुनवाई पोर्टल पर एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑन लाइन प्राप्त संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ, सीएससी/लोकवाणी संदर्भों से शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इसके अंतर्गत सभी संदर्भों से प्राप्त शिकायतों का प्रतिदिन अपनी आईडी व पासवर्ड से लॉगइन कर उनका समय से निस्तारण करें। समीक्षा के दौरान डीएम ने कई विभागों में विभिन्न संदर्भ के शिकायती पत्र लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। बैठक में सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, डीडीओ देवेंद्र प्रताप, डीएफओ वीके जैन, क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, बीएसए अंबरीश कुमार, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका घोष, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केवी मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed