फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   784 appeared in NEET, 21 left out

Lalitpur News: नीट में 784 रहे शामिल, 21 ने किया किनारा

Mon, 06 May 2024 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
784 appeared in NEET, 21 left out
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। कुल 805 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 784 उपस्थित रहे और 21 ने परीक्षा छोड़ दी।
नेशनल इलिजबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को एसडीपीएस इंटरनेशल स्कूल, पनारी रोड और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड पर कराई गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थी जुटने शुरू हो गए थे। निर्धारित समय सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इससे पहले परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी गई। दोपहर दो बजे से परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच शुरू हुई, जोकि शाम 5:20 बजे तक चली।
विज्ञापन

एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों के मुकाबले 471 परीक्षार्थी शामिल हुए। नौ परीक्षार्थी यहां अनुपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र में 325 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 313 उपस्थित और 12 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। जिला प्रशासन सहित पुलिस के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed