{"_id":"5c841fbdbdec2213e9290987","slug":"71552162749-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचें व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचें व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचें व्यापारी
ललितपुर। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने होली को ध्यान में रखते हुए किराना, मिठाई और होटल व्यवसायियों के साथ बैठक कर होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री नहीं बेचने को कहा। व्यापारियों ने भी मिलावटी सामान नहीं बेचने का आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में हुई बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की है कि वह उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए बिना मिलावट की वस्तुएं बेचें। व्यापारियों को मिलावटी मावा, रंगीन कचरी, खुला हुआ खाद्य तेल, बेसन, मैैंदा, मिठाई आदि अन्य प्रकार की मिलावटयुक्त खाद्य वस्तुएं नहीं बेचने की सलाह दी। व्यापारी नेताओं ने भी मिलावटी वस्तुओं को नहीं बेचने का भरोसा जताया। व्यापारियों ने कहा कि वह त्योहार पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक छापामारी कर अधिकारी उनमें भय की स्थिति पैदा न करें और न ही सैंपल के नाम पर भय युक्त माहौल बनाएं। साथ ही फर्जी शिकायत के पहले शिकायतकर्ता की भी जानकारी की जाए। इस मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल, जिला संयुक्त महामंत्री अभय जैन, नगर अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, संजय रसिया, खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी वीके अग्रवाल, प्रशांत मलैया उपस्थित रहे।