फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ी

मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ी

Sat, 26 Jan 2019 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ी

विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ी
ललितपुर। मौसम के करवट बदलते ही शहर में बूंदाबांदी के साथ शुक्रवार को अचानक ठंड बढ़ गई। दिन भर बादल छाए रहे, भगवान सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। धूप न निकलने से दिन के तापमान में गिरावट आई और दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। वहीं, जिले में आगामी तीन से चार दिन तक तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है।
जनपद में शुक्रवार की सुबह अचानक आसमान में घने बादल छा गए तथा बूंदाबांदी होने लगी। दिन भी मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिला। सुबह और दोपहर बाद जिले में कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में और गिरावट आ गई। ठंड के प्रभाव से दिन में भी कड़ाके सर्दी का अहसास होता रहा। पूरे दिन भर भगवान भास्कर घने बादलों में छुपे रहे। वहीं पूरे दिन भर लगभग आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जनपद में ठंडी हवाएं चलती रहीं। आद्रता भी करीब 72 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्दी बढ़ने से लोग दिन में भी गर्म कपड़े और टोपी या मफलर बांधकर ही घरों से निकले, यहां तक कि शहर के कई क्षेत्रों में दिन लोग सड़कों व चौराहों पर निजी अलाव जलाकर सर्दी दूर करते दिखाई दिए। अभी यह स्थिति कुछ दिनों तक ऐसे ही बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार से मंगलवार तक तापमान में अभी और गिरावट आएगी, ऐसे में जनपद के तापमान में करीब तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


तीन डिग्री तक गिर सकता है तापमान
शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आगामी सोमवार तक तापमान में तीन डिग्री तापमान की गिरावट आ सकती है। हालांकि मंगलवार से तापमान में कुछ वृद्घि होने के बाद राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शनिवार 20 डिग्री 07 डिग्री
रविवार 19 डिग्री 06 डिग्री
सोमवार 20 डिग्री 06 डिग्री
मंगलवार 21 डिग्री 07 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed