फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सौभाग्य योजना धीमी प्रगति पर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी

सौभाग्य योजना धीमी प्रगति पर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी

Wed, 12 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना धीमी प्रगति पर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी
सौभाग्य योजना धीमी प्रगति पर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में ऊर्जा मंत्री ने विद्युत अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
ट्रांसफार्मर खराब होने पर 48 घंटे में बदलने का कार्य करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गत दिवस सोमवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों में विद्युत कार्यों की स्थिति का आंकलन किया, जिसमें ललितपुर में सौभाग्य योजना में धीमी गति से विद्युत कनेक्शन देने पर नाराजगी जताते हुए हर हाल में अक्टूबर के मध्य तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने विद्युत अधिकारियों को ट्रांसफार्मर खराब होने पर हर हाल में 48 घंटे में बदलने को कहा। उन्होंने विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के बारे में भी सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

शासन द्वारा हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना लागू की गई है, जिसके तहत गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ललितपुर में करीब एक लाख कनेक्शन दिए जाने हैं। इसके लिए जनपद में कार्पोरेशन द्वारा गाजियाबाद की ट्रांसरेल लाइटिंग कपंनी को 75 हजार 321 कनेक्शनों का लक्ष्य दिया गया है, जिसने जिले में सात जुलाई से कार्य भी शुरु कर दिया है। लेकिन कंपनी द्वारा अभी तक करीब छह हजार विद्युत कनेक्शन ही सौभाग्य योजना के तहत दिए हैं। हालांकि कंपनी और विभाग को मिलाकर अभी तक कुल 16 हजार 499 कनेक्शन ही इस योजना में दिए जा सके हैं। जनपद में इतनी धीमी गति को लेकर गत दिवस वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में यह मु्द्दा ऊर्जा मंत्री तक पहुंच गया और उन्होंने कंपनी की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कंपनी के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए और यदि कंपनी इसके बाद भी कार्य में सुधार नहीं लाती है तो कंपनी से यह कार्य भी छीना जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में अक्टूबर के मध्य तक सौभाग्य के तहत कनेक्शन देने का कार्य पूरा किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को ट्रांसफार्मर खराब होने पर 48 घंटे में ही बदलने को कहा। उन्होंने विद्युत आपूर्ति शेड्यूल को सख्ती से पालन करने के लिए भी उच्चाधिकारियों व स्थानीय अधिकारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed