{"_id":"5ad7b24c4f1c1b320a8b54e1","slug":"71524085324-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन का विकास है जिला हित में, जेल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन का विकास है जिला हित में, जेल नहीं
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जिले का हित पर्यटन के विकास में , जेल में नहीं’
व्यापारियों की मांग, कारागार का निर्माण रद करे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिला उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के कारागार मंत्री को एक ज्ञापन देकर कहा कि जिला को आधुनिक जेल नहीं चाहिए, यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इसका विकास किया जाना चाहिए, जो जिला हित में है। आधुनिक जेल यहां के विकास में बाधक है। व्यापारियों ने कारागार मंत्री से जिले में प्रस्तावित आधुनिक जेल के निर्णय को रद करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम बुढ़वार में एक आधुनिक जेल प्रस्तावित है, जो यहां की जनभावनाओं के विरुद्घ है। यह जिला सबसे शांत जिला है और जेल के निर्णय से लोगों में यह भावना बलवती हुई है कि जेल बन जाने के कारण प्रदेश के दुुर्दांत अपराधियों का आना-जाना शुरू हो जाएगा, जिससे यहां अपराध का ग्राफ बढ़ जाएगा। ललितपुर चारों ओर से मध्य प्रदेश से घिरा है और अपराधियों को यहां अपराध कर मध्य प्रदेश में शरण लेना आसान हो जाता है। जिसे देखते हुए जिले में अमन चैन कायम रहे, इसके लिए यह आधुनिक जेल का निर्णय अविलंब रद किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि जनपद में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं है, सरकार पर्यटन की ओर ध्यान दे और पर्यटन स्थलों को विकसित कर प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करे। आधुनिक जेल के विरोध में किसान, व्यापारियों और नागरिकों के हस्ताक्षरों के 19 पेज सहित ज्ञापन कारागार मंत्री को भेजा। ज्ञापन पर शैलेंद्र सिंघई, सुरेश बड़ेरा, प्रदीप सतरवांस, समित समैया, नवनीत किलेदार आदि के हस्ताक्षर हैं।