{"_id":"5a946f7d4f1c1ba32a8b9a51","slug":"71519677309-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखलौन पंप कैनाल नहर को बढ़ाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखलौन पंप कैनाल नहर को बढ़ाए जाने की मांग
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखलौन पंप कैनाल नहर को बढ़ाए जाने की मांग
ललितपुर। तहसील पाली अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामीणों ने जाखलौन पंप कैनाल को पाली होते हुए ड़ोगराकला तक बढ़ाए जाने की मांग को लेकर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमेें उन्होंने बताया कि तहसील पाली क्षेत्र के निवासियों के पास कृषि के अलावा जीवन यापन करने के लिए कोई अन्य माध्यम नहीं है। इसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता है। पानी के अभाव में क्षेत्र की हजारों एकड़ भूमि बंजर पड़ी है।
उक्त भूमि की सिंचाई के लिए जाखलौन पंप कैनाल की नहर को जाखलौन से जामुनधाना, चीराकोडर, बंट, सिमरधा, राजगढ़, पाली देहात, पाली तहसील, चंदेरा, चीमना, ठगारी, डोंगरा तक बढ़ाया जाए। साथ ही छोटी नदियों के माध्यम से अन्य छोटे गांव की भी जमीन की खेती की जा सकेगी। इसमें कैथोरा, करमरा, पटऊवा, बछलापुर, मगरपुर, बंगरिया, बेटना, डोरना, बरौदिया, एरावनी, रजौरा, भौंता, निवऊआ, खाईखेरा, मड़ना, बजरंगढ़ आदि सभी गांव में नहर पहुंचाने से सभी क्षेत्र सिंचित हो जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत पाली रामकुमार चौरसिया, सुरेश सेन, खेमचंद्र चौरसिया, हरीशंकर, प्रवीण पांडेय, प्रभा चौरसिया, ममता अहिरवार, राजाराम चौरसिया, नंदकिशोर चौरसिया, मनोज चौरसिया आदि के हस्ताक्षर बने हैं।