फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षा: डीएम ने दिए निर्देश नकलविहीन परीक्षा कराना केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी

शिक्षा: डीएम ने दिए निर्देश नकलविहीन परीक्षा कराना केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी

Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा: डीएम ने दिए निर्देश नकलविहीन परीक्षा कराना केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी
नकल विहीन परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी: डीएम
विज्ञापन

ललितपुर।
छह फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होनी वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, सुचितापूर्ण आयोजित कराने और विधि व्यवस्था बनाएं रखने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईओएस वीरेंद्र कुमार दुबे ने छह फरवरी 2018 से होने वाली बोर्ड परीक्षा की पूर्व तैयारियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में हाईस्कूल के संस्थागत 22,620 और व्यक्तिगत 1,505 कुल 24,125 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इंटरमीडिएट के संस्थागत 14,101 और व्यक्तिगत 594 कुल 14,695 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। वर्ष 2018 की परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा किया गया। जनपद में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा केंद्र के निर्धारण में इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की गुणवत्ता में व्यापक सुधार हुआ है। सीसीटीवी, फर्नीचर, पेयजल, बाउंड्रीवाल, विद्युत व्यवस्था और शौचालय आदि व्यवस्थाओं से लैस विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारण में वरीयता प्रदान की गई है। डीएम के निर्देशन पर पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान समस्त गतिविधियों पर निगरानी रखेगें। इसके अलावा जनपद स्तर पर 04 सचल दलों का गठन किया गया है। परीक्षा आयोजित कराने में तैनात किए उक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि में बिना परिचय पत्र के अध्यापक व कर्मचारी भी केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रबंधक या प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रवेश वर्जित रहेगा। निरीक्षण के दौरान यदि कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो केंद्र व्यवस्थापक पर कार्यवाही की जाएगी। एक कक्ष में अधिकतम 40 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, जबकि दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कक्ष के अंदर किसी को भी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए तो केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कक्ष निरीक्षक में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापक व अध्यापिकाओं को लगाया जाएगा और अध्यापकों की कमी होने पर उनकी पूर्ति बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी कि जिस दिन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हो उस दिन परीक्षा प्रारंभ होने से उत्तर पुस्तिका शील्ड होने तक का सीसीटीवी फुटेज सीडी में तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर नकल जैसा प्रकरण संज्ञान में आने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने बोर्ड परीक्षा के समय पुलिस बल, विद्युत आपूर्ति, दूरस्थ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में बस सेवा के समय में परिवर्तन, चिकित्सा व्यवस्था आदि उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को ने निर्देशित किया है। बैठक में एडीएम योगेेंद्र बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश विजेता, समेत जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जेपी राजपूत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


छह परीक्षा केंद्रों है संवेदनशील
डीआईओएस ने बैठक में बताया कि जनपद में कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर परीक्षा आयोजित होगी। इनमें से 06 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिला परिषद छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाराहट, इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी, रानी लक्ष्मीबाई बालिका हाईस्कूल हंसारकलां और डा. राममनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानपुर यह छह परीक्षा केंद्र है जिन्हें संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण और अतिसंवेदनशील कार्य को देखते हुए संपूर्ण परीक्षा अविधि तक अवकाश तिथियों सहित जनपद मुख्यालय न छोड़ने हेतु समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंट्रोल रूम के लिए नियुक्त हुए नियंत्रक
परीक्षा के समय पूरी सूचना व नियंत्रण के लिए हर वर्ष की भांति डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूप स्थापित किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम में दोनों पाली के लिए नियंत्रक कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सुबह की पाली का प्रभारी प्रवक्ता संजीव कुमार शुक्ला और दूसरी पाली का प्रभारी जीआईसी के प्रवक्ता अमित शुक्ला को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लिपिक के लिए सुशील गुप्ता व मुकेश यादव और परिचारक के लिए लल्लूराम व साटूराम को नियुक्त किया गया है। प्रथम पाली की ड्यूटी सुबह 06 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और दूसरी पाली दोपहर डेढ़ बजे से रात 09 बजे तक रहेगी। पाली खत्म होने से पहले प्रभारी सारी सूचना मंडलीय कार्यालय को निर्धारित प्रारूप पर भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed