{"_id":"5a19cad34f1c1b72548bf66a","slug":"71511639763-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पद के उम्मीदवारों का इम्तिहान आज, निर्णायक होंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पद के उम्मीदवारों का इम्तिहान आज, निर्णायक होंगे मतदाता
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन पद के उम्मीदवारों का इम्तिहान आज
ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के 14 महिला उम्मीदवारों की परीक्षा की घड़ी आ गई है। रविवार को 1 लाख 17 हजार मतदाता उन्हें अपनी कसौटी पर परखेगें। इस चुनाव में राजनीतिक दलों के साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। द्वितीय चरण में जिले की सभी नगर पंचायतों के साथ नगर पालिका परिषद के लिए मतदान होगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर हो रहे चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। भाजपा से रजनी साहू, सपा से संध्या सुड़ेले, बसपा से आशा जड़िया, कांग्रेस से यशोधरा राजे, आप से रेखा पटैरिया, निर्दलीय कमला देवी, वंदना जैन, विनीता डोडवानी, अलका जैन, रेखा देवी, शबनम बानो, ज्ञानबाई, रुकमणी देवी, द्रोपती ने मतदाताओं को रिझाने के लिए घर-घर संपर्क करने के साथ प्रचार के विभिन्न माध्यमों को अपना है। इस प्रचार युद्घ में मतदाता दिग्भ्रमित रहे, उन्हें चुनाव की वास्तविकता को समझ पाना मुश्किल हो गया। वहीं, उम्मीदवार भी मतदाताओं के मौन रहने से बेचैन रहे। राजनीतिक पंडित भी चुनाव का सही आंकलन नहीं कर पाए। इसकी वजह यह रही कि उम्मीदवारों ने चुनाव में बने रहने के लिए हर हथकंडे अपनाए हैं। इसमें जातिवाद भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इससे राजनीतिक दलों को अपना परंपरागत वोट एक साथ रखना मुश्किल हो गया। अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले मतदान पर हैं। कुछ राजनीतिक पंडित चौदह में से पांच उम्मीदवारों को मुख्य मुकाबले में देख रहे हैं। किसी को जाति के आधार पर मजबूत माना जा रहा है तो कोई राजनीतिक दलों के उम्मीदवार को कम नहीं आंक रहा है। चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है यह तो मतों की गणना के पश्चात ही साफ होगा।
अफवाहों का रहा बाजार गर्म
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया का प्रचार में जमकर इस्तेमाल हुआ है। अब जब प्रचार का शोर थम गया है, तो अब लोगों के पास केवल सोशल मीडिया का ही सहारा रह गया है। कुछ लोग इस पर अफवाह फैला रहे हैं। कोई किसी उम्मीदवार को बैठा बता रहा है तो कोई पूरी समाज के बिकने की पोस्ट कर रहा है। यही नहीं, खरीद फरोख्त की चर्चाएं खूब गर्म हैं।
इन्हें दिखाकर कर सकेंगे मतदान
नगर पालिका परिषद के चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/ पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख इसमें रजिस्ट्रीकृत डीड, फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक पेंशनबुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय की योजना अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्टकार्ड, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड दिखाकर मतदान में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
प्रेक्षक की रहेगी मतदान पर नजर
राजस्व विभाग के विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन आनंद कुमार सिंह प्रथम को नगरीय निकाय के पर्यवेक्षण के लिए प्रेक्षक नामित किया है। वह 26 नवंबर की रात्रि तक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। इस दौरान प्रेक्षक से संपर्क स्थापित किया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने दूरभाष नंबर 05176-273111 जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक से इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।