{"_id":"59ecf26c4f1c1bf3538b8ae4","slug":"71508700780-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने की थाली में महंगाई का लगा तगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने की थाली में महंगाई का लगा तगड़ा
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने की थाली में महंगाई का लगा तड़का
ललितपुर।
त्योहारी सीजन में महंगाई ने सब्जी के दामों में तड़का लगा दिया है। इस समय धना पत्ती चार सौ रुपये प्रति किलो बिक रही है तो मैथी की भाजी, लहसुन व मिर्च अस्सी रुपये किलोग्राम है। हालांकि, टमाटर के दामों में गिरावट आई है। शनिवार को यह अस्सी रुपये प्रति किलोग्राम बिका था। इससे आसमान छूते सब्जी के दामों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
दीपावली पर्व पर सब्जी के बढ़े दामों ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया है। टमाटर, गोभी, प्याज के दाम आसमान छू गए थे। शनिवार को टमाटर अस्सी रुपये प्रति किलोग्राम बिका है। रविवार को इसके दाम घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। इसके अलावा आलू, प्याज और गोभी के रेटों में भी नरमी देखी गई है। वहीं, कई सब्जियां अभी भी लोगों के पहुंच से दूर बनी हुई हैं। इसमें धना पत्ती चार सौ रुपये प्रति किलोग्राम, लहसुन अस्सी रुपये प्रति किलोग्राम, मिर्च अस्सी रुपये प्रति किलोग्राम, मैथी अस्सी रुपये प्रति किलोग्राम रेट पर बिक रहा है तो गिल्की पचास से लेकर साठ रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आने वाले दिनों में सब्जी के दामों में और भी गिरावट होने उम्मीद लगाई जा रही है। लेकिन वर्तमान में सब्जी के बढ़े दामों को लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। उनका कहना है कि क्या खाए और क्या न खाए? यह तय करना मुश्किल हो रहा है।
सब्जी के दामों पर एक नजर
अदरम 50 रुपये किलो, बैगन 40 रुपये किलो, पालक 40 रुपये किलो, प्याज 40 रुपये किलो, नया आलू 30 रुपये किलो, भिंडी 30 रुपये किलो, लौकी 30 रुपये किलो, रतालू 40 रुपये किलो, कद्दू 30 रुपये प्रति किलो ग्राम बने हुए हैं।
विज्ञापन
ये हैं दाल के दाम
अरहर 60 से 70 रुपये प्रति किलो, उड़द 60 से 65 रुपये किलो, मूंग 55 रुपये किलो, मसूर 55 रुपये किलो, चना 75 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
फोटो 04
कैप्सन- सिद्धगोपाल
जब सब्जी किसानों के पास होती है तब सब्जी के दाम सस्ते होते हैं, लेकिन स्टोर में पहुंचते ही दाम आसमान उछलने लगते हैं। दो दिन पहले तक टमाटर 80 रुपये तो गोभी 70 रुपये प्रति किलोग्राम बिका है। इसके अलावा मूली भी महंगी बिक रही है। सब्जी की महंगाई के कारण लोगों की दीपावली फीकी रही है। टमाटर, प्याज के दाम अभी भी तेज हैं। ऐसे में आम आदमी सब्जी में क्या खाएं यह तय नहीं कर पा रहा है?
सिद्ध गोपाल
वरिष्ठ समाजसेवी
फोटो 03
कैप्सन सरमन कुशवाहा
जब सब्जी महंगी मिल रही है तो हमें भी उसी रेटों में सब्जी बेचनी पड़ेगी। जब सब्जी सस्ती हो जाएगी तो हम भी सस्ते दामों में सब्जी बेचना शुरू कर देंगे। सब्जी के दामों में उछाल त्योहार की वजह से आया है। दो तीन में सब्जी के दाम सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।
सरमन कुशवाहा
सब्जी विक्रेता